Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव सेवा शिविर में आया ‘नन्हा मेहमान’, पुजारी ने किया नामकरण

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मुलायम सिंह यादव के सेवा शिविर में गाय ने बछिया को जन्म दिया है। पुजारी ने इन बछिया का नाम गंगा रखा है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Jan 22, 2025 14:37
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है, जिसमें कई शिविर लगाए गए हैं। उन्हीं में एक मुलायम सिंह यादव सेवा शिविर भी है। यह शिविर पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के इस टेंट में लोगों की भीड़ मुलायम सिंह यादव की मूर्ति देखने पहुंच रही है। एक बार फिर से यह शिविर सुर्खियों में है क्योंकि यहां पर पल रही गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है, जिसका नाम गंगा रखा गया है।

बछिया का जन्म लेना शुभ

मुलायम सिंह यादव सेवा शिविर में गाय भी पाली जा रही है। जिसने एक बछिया को जन्म दिया है। जिसको यहां के पुजारी ने गंगा नाम दिया है। गंगा की रेती पर गाय का बछिया को जन्म देना अच्छा माना जाता है। शिविर में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगवाने वाले संदीप यादव हैं। उनका कहना है कि विपक्ष गाय, गंगा और गोबर की बात करता है, मगर गाय पालने वाले वह नहीं हम लोग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में रेलवे की टेंट सिटी! कैसे बुक करें कमरा, क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?

मुलायम सिंह यादव की मूर्ति

महाकुंभ प्रयागराज में मुलायम सिंह यादव का सेवा शिविर लगा हुआ है। यह पिछले कुछ हफ्तों से काफी विवादों का केंद्र बना हुआ है। शिविर के अध्यक्ष संदीप यादव ने मुलायम यादव की मूर्ति को यहां लगाया है। संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु यहां आकर मूर्ति के साथ फोटो खींचा रहे है और पुष्प अर्पित कर रहे हैं। अब मुलायम सिंह यादव की ये मूर्ति आकर्षण का केंद्र बन गई है।

---विज्ञापन---

यह शिविर सेक्टर 16 में बनाया गया है। पुजारी का कहना है कि यह खाना, कंबल, भूले भटके लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। भाजपा के नेता और कुछ संत इस पर राजनीति कर रहे है। मुलायम सिंह तो गरीबों के नेता थे, जो उनकी आवाज उठाते थे। सेवा भाव से यहां कार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि मूर्ति में मुलायम सिंह यादव ज्ञान ध्यानस्थ मुद्रा में पद्मासन पर बैठे हैं।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आज 54 मंत्रियों के साथ स्नान करेंगे CM योगी, कैबिनेट बैठक में ये फैसले संभव

First published on: Jan 22, 2025 02:31 PM

संबंधित खबरें