महाकुंभ में आज 54 मंत्रियों के साथ स्नान करेंगे CM योगी, कैबिनेट बैठक में ये फैसले संभव

CM Yogi Snan With Ministers: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने 54 मंत्रियों के साथ त्रिवेणी में स्नान करेंगे। इससे पहले उन्होंने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है, जिसमें करीब 12 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिनमें छात्रों को 40 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

CM Yogi Adityanath

Prayagraj Maha Kumbh CM Yogi Snan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। उनके साथ उनके 54 मंत्री भी पवित्र स्नान करेंगे। यह कार्यक्रम महाकुंभ क्षेत्र में ही कैबिनेट मीटिंग के बाद होगा। बैठक महाकुंभ में योगी त्रिवेणी संकुल अरैल सभागार में होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी और उनके सभी 54 मंत्री अरैल के VIP घाट से मोटर बोट में संगम जाएंगे और डुबकी लगाएंगे। मुख्यमंत्री करीब 4 घंटे महाकुंभ में बिताएंगे, लेकिन अक्षयवट और हनुमान मंदिर में नहीं जाएंगे। वहीं आज इन 4 घंटों में महाकुंभ में सुरक्षा के और ज्यादा कड़े इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकते 12 फैसले

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आज होने वाली योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की मीटिंग में करीब 12 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिन्हें मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। योगी सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए देश-प्रदेश के बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुविधाएं और रियायतें बढ़ा सकती है। 40 लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का प्रस्ताव है। आगरा में नई आवासीय योजना को मंजूरी मिल सकती है। अशोक लेलैंड को जमीन आवंटित हो सकती है। हाथरस, बागपत और कासगंज में PPP मोड में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल सकती है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम का बॉन्ड जारी किया जा सकता है। 62 ITI को डेवलप करने का टाटा टेक्नोलॉजी के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन

10 दिन में 9 करोड़ लगा चुके संगम में डुबकी

बता दें कि आज महाकुंभ को लगे 10 दिन हो गए हैं और 10 दिन में करीब 9 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं और आज मुख्यमंत्री स्नान करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के भी महाकुंभ में आने का कार्यक्रम है। अब से पहले मशहूर बिजनेसमेन गौतम अडानी समेत देश की कई नामी हस्तियां महाकुंभ में आकर आस्था की डुबकी लगा चुकी हैं। पहले दिन सभी 13 अखाड़ों, संतो-साधुओं और नागा साधुओं ने पवित्र स्नान किया था। बीते दिन 21 जनवरी को एक्टर अनुपम खेर ने संगम में डुबकी लगाई। बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनकी पत्नी प्रीति अडानी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने बड़े हनुमान की पूजा करके संगम की आरती की। इस्कॉन की रसोई में भंडारे का भोजन बनाया। खाना परोसा और खुद भी खाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ