लखनऊ के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का खुलासा- तहसीम तस्करी के बड़े सिंडिकेट को था चलाता

Lucknow DG Law and Order Prashant Kumar press conference: ISI से जुड़े व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में बताने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जानिए इसमें क्या खुलासे हुए?

press conference

press conference

विज्ञापन

Lucknow DG Law and Order Prashant Kumar holds press conference: लखनऊ के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि ISI एजेंट तहसीम को शामली से गिरफ्तार किया है। तहसीम आतंकी कलीम का भाई है। तहसीम और उसका भाई अक्सर पाकिस्तान आता जाता रहता है। तहसीम उर्फ मोटा असलहा तस्करी के बड़े सिंडिकेट को चलाता था। तहसीम उर्फ मोटा 2002 में पाकिस्तान गया था। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में तहसीम की Wanted इकबाल काना से मुलाकात करीबी हमीदा के जरिए हुई थी।

विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश

एटीएस के द्वारा यह बैठक ISI से संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के सम्बंध में बुलाई गई थी। तहसीम देश की एकता अखंडता सामाजिक समरसता बिगाड़ने के प्रयास में था। शामली के थाना कोतवाली में इसके खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। इमरान  नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। अपने भाई कलीम के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो वह गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया था। पूछताछ में बताया कि इसका भाई कलीम पाकिस्तान आता-जाता रहता है। वहां पर उनकी मुलाकात ISI हैंडलर से हुई। वहां उनको कहा गया कि भारत मे हम आपको असलहा और अन्य चीजें मुहैया कराएंगे।

दो महीने में दो लाख भेजी जाती थी करेंसी

एटीएस के अनुसार, नफीस नाम के व्यक्ति के भी यह संपर्क में था। जब 2 घटनायें हुई थीं, उस समय इमरान अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो गया था। लइमरान पान कत्था लाहौर में बेचने जाया करता था। वहां पर हमीदा नाम की महिला के साथ रह रहा था। हमीदा के यहां उसकी मुलाकात इकबाल काना के सहयोगी केसर से हुई, जहां उसने नकली नोटों की तस्करी करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद इकबाल काना और तहसीम ने नकली करेंसी बेचना शुरू किया। हर 2 माह में 2 लाख के करीब नकली करेंसी बेची जाती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ