Lucknow Car Accident : लखनऊ में एकबार फिर फिर रफ्तार का कहर टूटा है। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज और भीषण थी की यूनीपोल भी टूटकर गिर गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 100 से भी अधिक थी। बताया जा रहा है कि मोड़ लेते वक्त कार डिवाइटर से टकराते ही कार से चिंगारी निकली और गाड़ी करीब 6-7 बार पलटी। हादसे के वक्त कार में एक युवक और युवती मौजूद थे। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। युवती का फिलहाल इलाज चल रहा है।
पूरा मामला लखनऊ के गोमती नगर के अंबेडकर चौराहे का है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
https://twitter.com/PradeepSharma_9/status/1698314494353510516?s=20
कार में सवार युवक की पहचान सार्थक पहवा के रूप में हुई है। 25 साल साल का सार्थक पहवा निरालानगर का रहने वाले था। बताया जा रहा है कि सार्थक पहवा अपने जन्मदिन की पार्टी कर शनिवार देर रात कार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गोमती नगर के अंबेडकर पास के नजदीक उसकी कार टर्न लेते वक्त बेकाबू होकर यूनीपोल से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती किस तरह से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, सार्थक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का इलाज जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines