Lucknow में जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, कोहरे के साथ प्रदूषण से गंभीर हुए हालात

Lucknow AQI dangerous level: यूपी की राजधानी लखनऊ में हवा की गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. 17 दिसंबर यानी आज रात Lucknow का AQI 401 पर पहुंच गया, जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. इसके साथ कोहरे और बढ़ती सर्दी के कारण हालात काफी चिंताजनक हो गए हैं. मौसम विभाग की चेतावनी भी अलर्ट करने वाली है.

lucknow aqi

Lucknow AQI dangerous level: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हवा जहरीली हो चुकी है. AQI की अधिकारिक ऐप पर रात साढ़े 10 बजे लखनऊ का AQI 401 पर पहुंच गया, जोकि खतरनाक स्तर है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े बताते हैं कि सुबह से ही लखनऊ की हवा की ‘खराब’ श्रेणी की थी, जोकि रात को खतरनाक स्तर पर पहुंच गई. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी घट कर 10 मीटर तक रह गई है. तापमान भी 10 डिग्री तक आ गया है. हेल्थ विशेषज्ञों ने ऐसे मौसम में लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हवा में सांस लेने में कठिनाई और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कल कैसी रहेगी लखनऊ की हवा?

लखनऊ में हवा की गुणवत्ता (AQI) के 18 दिसंबर को भी ‘बेहद खराब’ (Very Poor) से ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 से 200 के आसपास रह सकता है. कुछ इलाकों में दोबारा 400 के पार पहुंच सकता है. घने कोहरे और खराब हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें. सुबह के समय घने कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक (लगभग 190-200) रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर में इसमें थोड़ी गिरावट आ सकती है.

लखनऊ में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की वेबसाइट IMD के अनुसार 18 दिसंबर को भी लखनऊ के लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. कोहरे के साथ प्रदूषण से हालात और गंभीर हो जाते हैं. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरप्रदेश के शहरों में कोहरा पड़ रहा है. कानपुर क्षेत्र और हालात और चिंताजनक हैं. लखनऊ और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ