लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 9 बजे के बाद ही खुलेंगे, डीएम ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठड़ और घने कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ डीएम ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार, लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 9 बजे के बाद खुलेंगे और इस नियम का कड़ाई से पालन करना होगा.

lucknow schools timing

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठड़ और घने कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ डीएम ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार, लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 9 बजे के बाद खुलेंगे और इस नियम का कड़ाई से पालन करना होगा.

विज्ञापन

बिजनौर में घने कोहरे के कारण स्कूलों में छुट्टी

इसके अलावा बिजनौर में भी घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के कारण बिजनौर में घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का आदेश दिया है.

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों से संचालित सरकारी और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा. स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कक्षा का संचालन सुबह 9 बजे से पहले न किया जाए.

विज्ञापन

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए. जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रशासन ने यह भी बताया कि इस आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nic.in पर देखी जा सकती है. सूचना विभाग को आदेश का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ