लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों?

BSP Mayawati Expelled Jhansi Candidate: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने लोकसभा चुनाव प्रत्याशी को पार्टी से निकाल दिया है और उसका चुनाव टिकट भी काटा है। लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, लेकिन मतदान से एक दिन पहले यह फैसला क्यों लिया गया जानें?

BSP Chief Mayawati Lok Sabha Election 2024

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा की हार के लिए जाट वोटरों पर ठीकरा फोड़ा था।

विज्ञापन

UP Jhansi Candidate Rakesh Kushwaha Expelled: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से एक दिन पहले बड़ी उठापटक हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया।

कार्रवाई झांसी प्रत्याशी राकेश कुशवाहा के खिलाफ की गई है। राकेश पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। उनको पार्टी से निष्कासित करते हुए उनका चुनाव टिकट भी काट दिया गया है। बता दें कि एक हफ्ता पहले ही पार्टी ने राकेश कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया था।

विज्ञापन

एक बदलाव और एक की पदोन्नति

दूसरी ओर, बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी भी बदले गए हैं। एक लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटा दिया गया है। बीके गौतम अब नए जिलाध्यक्ष होंगे। कैलाश पाल को ललितपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव गुटबाजी की खबरों के चलते किया गया है।

विज्ञापन

इस वजह से की गई निष्कासन की कार्रवाई

बसपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ने उनके खिलाफ एक्शन इसलिए लिया, क्योंकि राकेश कुशवाहा ने गलती जानकारी पार्टी को दी थी। राकेश कुशवाहा ने टिकट लेने के लिए दावा किया कि वे पार्टी के पुराने सदस्य हैं, इसलिए उन्हें उनका अनुभव देखते हुए चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन टिकट देने के बाद भी राकेश कुशवाहा ने चुनाव प्रचार में रुचि नहीं दिखाई। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वे बसपा नहीं सपा के सदस्य रह चुके हैं। इससे नाराज होकर पार्टी सुप्रीमो ने फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ