Ram Shiromani Verma: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को श्रावस्ती लोकसभा सीट से सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है। सांसद के साथ उनके भाई सुरेश को भी पार्टी से बाहर का रास्त दिखाया गया है।
अंबेडकरनगर बसपा जिलाध्यक्ष ने जारी की प्रेस रिलीज
अंबेडकरनगर के बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी। रिलीज में कहा गया है कि सांसद और उनके भाई को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद आज इनको बसपा से निष्कासित कर दिया गया।
Ram Shiromani Verma को बसपा ने किया निष्कासित
पहले भी दी गई थी चेतावनी
सुनील सावंत गौतम ने कहा कि राम शिरोमणि वर्मा को बसपा में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। इसलिए पार्टी व मूवमेन्ट हित में आज इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?
कौन हैं राम शिरोमणि वर्मा?
राम शिरोमणि वर्मा ने 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर श्रावस्ती से जीत दर्ज की थी। उन्होंने तत्कालीन सांसद दद्दन मिश्रा को 5320 मतों से हराया था। इस बार उनके सपा की तरफ से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वर्मा की तरफ से 2019 में दायर किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 191 करोड़ की संपत्ति है। उनका जन्म 5 अगस्त 1975 को हुआ। उन्होंने अयोध्या के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की।
यह भी पढ़ें: जब 1 वोट से मिली हार के चलते टूटा CM बनने का ख्वाब
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines