Lok Sabha Election 2024: BSP को यूपी में बड़ा झटका, BJP में शामिल हुईं सांसद

BSP MP Sangeeta Azad Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की पार्टी बसपा को बड़ा झटका लग गया है। सांसद संगीता आजाद ने बीजेपी जॉइन की है।

BSP MP Sangeeta Azad Joins BJP

संगीता आजाद ने थामा बीजेपी का हाथ।

BSP MP Sangeeta Azad Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा झटका लग गया है। यहां लालगंज एससी सीट से सांसद संगीता आजाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। संगीता आजाद ने पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

पूर्व विधायक अरिमर्दन ने भी जॉइन की बीजेपी

इसके साथ ही संगीता आजाद के पति आजाद अरिमर्दन ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया। अरी मर्दन भी पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने भी बीजेपी जॉइन की। सीमा कुशवाहा दिल्ली के निर्भया केस में निर्भया की मां की वकील रह चुकी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती को ये पिछले कुछ दिनों में दूसरा झटका है। संगीता आजाद से पहले सांसद रितेश पांडे भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

कौन हैं संगीता आजाद? 

आजमगढ़ में जन्मीं संगीता आजाद मुंबई यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से बीएड भी किया है। वह एक बिजनेसवुमन के तौर पर भी पहचान रखती हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने अभी तक लालगंज सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन

यूपी में 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई और छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। यूपी में इसके साथ ही चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इसमें लखनऊ पूर्व, शाहजहांपुर की ददरौल, सोनभद्र की दुद्दी और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ