मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे बाहुबली नेता

Moradabad Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह को उम्मीदवार बनाया था। साल 2014 के चुनाव में मुरादाबाद से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा से 5 बार विधायक भी बन चुके थे।

Kunwar Sarvesh Singh

Kunwar Sarvesh Singh

Moradabad Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने कुंवर सर्वेश सिंह (71) को उम्मीदवार बनाया था। शनिवार शाम को उनका निधन होने की खबर सामने आई है। इस सीट पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंह की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। वह कैंसर से पीड़ित थे और जब उन्हें टिकट मिला था तब भी वह अस्पताल में भर्ती थे। मुरादाबाद सिटी के विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

विज्ञापन

पेशे से कारोबारी कुंवर सर्वेश सिंह का नाम यूपी के बाहुबली नेताओं की लिस्ट में आता था। साल 2014 के चुनाव में मुरादाबाद से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा से 5 बार विधायक भी बन चुके थे। उनके बेटे कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली बढ़ापुर विधानसभा से विधायक हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

विज्ञापन

जयाप्रदा ने भी व्यक्त किया शोक

पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर जयाप्रदा ने कहा कि इस खबर से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। रामपुर से दो बार लोकसभा सांसद रहीं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि सर्वेश सिंह मेरे बड़े भाई थे, जो मेरे सुख-दुख में साथ रहते थे और हमेशा राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से सहयोग करते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ