केदारनाथ धाम में फिर से गर्भ गृह के दर्शन शुरू, VIP एंट्री पर जारी है रोक, बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Kedarnath Garbha Griha Darshan Start Again: केदारनाथ धाम में एक बार फिर से गर्भ गृह दर्शन शुरू हो गए हैं। केदारनाथ धाम के जाने वाले श्रद्धालुओं को अब केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

Kedarnath Garbha Griha Darshan Start Again

Kedarnath Garbha Griha Darshan Start Again: उत्तराखंड के विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में एक बार फिर से गर्भ गृह दर्शन शुरू हो गए हैं। केदारनाथ धाम के जाने वाले श्रद्धालुओं को अब केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इसी के साथ मंदिर में भक्तों की अत्यधिक भीड़ भी बढ़ती जा रही हैं, जिसे देखते हुए मंदिर के प्रबंधन ने फिलहाल VIP दर्शन बंद कर दिए है। कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 3 लाख 20 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, इसी के साथ एक नया कीर्तिमान बन गया है।

बंद रहेंगे केदारनाथ धाम में VIP दर्शन 

जानकारी के अनुसार, मंदिर में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिलहाल VIP दर्शन बंद कर दिया गया है। सिर्फ चार्टड से केदारनाथ पहुंचने वाले भक्त ही केदारनाथ धाम के VIP गेट से अंदर जा सकते हैं। हेलीकाप्टर, डंडी-कंडी, घोड़े-खच्चर और पैदल यात्रा कर पहुंचने वाले भक्तों को लाइन में लगकर ही बाबा के दर्शन करने होंगे।

फिर टूटा केदारनाथ धाम का रिकार्ड 

दरअसल, केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ा ही जा रहा है, सोमवार को मंदिर में रिकार्ड तोड़ 37 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किये। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह के दर्शन बंद किए गए थे, लेकिन तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद मंदिर के गर्भगृह के दर्शन खोल दिए गए हैं। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त बाबा केदार के गर्भ गृह के दर्शन कर सकेंगे।

भक्तों की संख्या में भारी इजाफा

वहीं दूसरी ओर दिन-प्रतिदिन धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। प्रत्येक दिन दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ती ही जा रही है। जहां रविवार को केदारनाथ में 34 हजार से अधिक लोग दर्शन के लिए आए थे, वहीं सोमवार को यह आकंड़ा 37 हजार पार पहुंच गया था। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों में स्कूलों कि छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है।

BKTC कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सुबह से दोपहर 3 बजे तक श्रद्धालुओं ने मंदिर गर्भगृह में दर्शन किए। इसके बाद दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे से बाबा को भोग लगाया। उसके बाद फिर से तीर्थयात्री सभा मंडप से भगवान केदारनाथ के श्रृंगार दर्शन किए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ