हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लूट की कोशिश या कोई और मकसद? कानपुर में कुर्सी पर बैठी मिली महिला की लाश, गर्दन पर निशानों ने खोला मौत का राज़

कानपुर के केशवपुरम में 60 वर्षीय उमा कुशवाहा घर में कुर्सी पर मृत मिलीं. गर्दन पर निशान और घर में बिखरा सामान मिलने से लूट के प्रयास में हत्या की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन
कानपुर के केशवपुरम में घर के अंदर 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध हत्या का मामला. (Image- AI Generated)

कानपुर के केशवपुरम के हसनपुर इलाके में एक 60 वर्षीय महिला अपने घर में ही कुर्सी पर मृत पाई गई. पुलिस को शक है कि यह घटना लूट के प्रयास के दौरान हुई है.

अधिकारी ने बताया कि उमा कुशवाहा मंगलवार को कुर्सी पर मृत मिली, उनकी गर्दन के आसपास गहरे नीले रंग का निशान मिला, जिससे गला घोंटकर मारने की आशंका जताई जा रही है. घर का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ मिला है. उन्होंने कहा कि यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है, जब एक किरायेदार सबमर्सिबल पंप चलाने गई और उसने उमा को कुर्सी पर बैठे देखा और बार-बार पुकारने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उनके पति शिवमंगल कुशवाहा को तुरंत बताया. कुशवाहा की किताबों की दुकान है.

जानकारी मिलने पर शिवमंगल तुरंत घर पहुंच गए और पहले उन्हें लगा कि उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा है, बाद में उन्होंने अपनी पत्नी की गर्दन पर निशान और बिखरा सामान देखा, उसके बाद उन्हें लूट का शक हुआ.

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस एम कासिम आब्दी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें रात करीब 11 बजे शिवमंगल के घर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि ज़बरदस्ती घुसने या सेंधमारी का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है. पुलिस घरवालों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

डीसीपी ने कहा, “यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि हत्या लूट के बाद की गई या इसके पीछे कोई और वजह थी. गायब हुई नकदी या कीमती सामान के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.” उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य बटोर लिए हैं.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उमा के बड़े बेटे अमरीश की अलमारी में रखे आभूषणों को निशाना बनाया गया है, जबकि उनके छोटे बेटे आशीष की अलमारी को छुआ तक नहीं.

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने कहा कि परिवार की शिकायत के पर मामले को दर्ज किया गया है और घटना की जांच के लिए टीम बनाई गईं हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola