Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

कानपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खुले राज, 2024 में भी हुई थी एक इंजीनियर की मौत

Kanpur Hair Transplant Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से जुड़ा एक पूरा मामला सामने आया है। दरअसल, साल 2024 में भी अनुष्का तिवारी के हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद एक इंजीनियर की मौत हुई थी। चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है?

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 14, 2025 13:14
Kanpur Hair Transplant Case

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट का क्लिनिक चलाने वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 15 मार्च 2025 को डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट किया था। इस ट्रीटमेंट के बाद अचानक विनीत की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर अनुष्का तिवारी से जुड़ा एक पुराना मामला सामने आया है। दरअसल, डॉक्टर अनुष्का तिवारी के हेयर ट्रांसप्लांट से होने वाली यह पहली मौत नहीं है। इससे पहले साल 2024 में भी अनुष्का तिवारी के हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद एक इंजीनियर की मौत हुई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उस इंजीनियर के परिवार का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

18 नवंबर 2024 को हुआ मयंक का ट्रीटमेंट

इंजीनियर विनीत दुबे का मामला चर्चा में आने के बाद अब फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटिहार का भी मामला सामने आया है। इंजीनियर मयंक कटिहार के परिवार ने बताया कि मयंक ने 18 नवंबर 2024 को कानपुर में डॉक्टर अनुष्का के क्लिनिक से अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। उस समय हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर ने मयंक को सिर्फ एक दर्द की दवा देकर घर वापस भेज दिया। लेकिन क्लिनिक से आते हुए रास्ते में ही मयंक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के अनुसार मयंक के सिर में तेज दर्द हो रहा था, उसका पूरा चेहरा सूजने लगा था और आंखें काफी बड़ी हो गई थीं।

---विज्ञापन---

 डॉक्टर ने नहीं दी सही सलाह

इस दौरान मयंक और उसका परिवार बार-बार डॉक्टर अनुष्का को फोन कर रहा था। हर बार डॉक्टर एक ही बात कहतीं कि ‘सब ठीक है, घबराने की कोई बात नहीं…’। मयंक के परिवार ने आरोप लगाया कि उस समय डॉक्टर ने फोन पर मयंक की स्थिति को सुधारने के लिए कोई सही सलाह नहीं दी और न ही उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार ने बताया कि जब मयंक की हालत बहुत खराब हो गई, तब डॉक्टर ने उसे किसी कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार तुरंत मयंक को फर्रुखाबाद के कार्डियोलॉजिस्ट के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्ट से जुड़ी बीमारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूल के 2 हेड मास्टर को कराया सस्पेंड, अमरोहा का मामला

19 नवंबर की सुबह मयंक की मौत

इसके बाद परिवार ने फिर से डॉक्टर अनुष्का को फोन किया और यह बात बताई। तब डॉक्टर अनुष्का ने उसे अपने पास लाने के लिए कहा। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। 19 नवंबर की सुबह 10 बजे करीब मयंक की मौत हो गई। परिवार ने मयंक की मौत की खबर डॉक्टर अनुष्का को दी, जिसके बाद डॉक्टर ने मयंक के परिजनों का नंबर ब्लॉक कर दिया।

First published on: May 14, 2025 12:36 PM

संबंधित खबरें