NH-509 पर यात्रियों से भरी बस का भीषण सड़क हादसा; 17 यात्री घायल

Horrific Bus Road Accident on NH-509: बुलंदशहर के NH-509 पर यात्रियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड आकर जोरदार टक्कर मार दी।

Horrific Bus Road Accident on NH-509
विज्ञापन

शाहनवाज़ चौधरी

Horrific Bus Road Accident on NH-509: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नेशनल हाइवे (NH)-509 पर यात्रियों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड आकर यात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बस सवार 17 यात्री घायल हो गए। 9 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और बचाव दल की टीम पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह भीषण सड़क हादसा रोड पर लगे CCTV में भी कैद हो गया है, जिसकी फुटेज सामने आई है।

विज्ञापन

ड्राइवर समेत 17 लोग घायल

जानकारी के अनुसार, स्लीपर कोच बस रामपुर से जयपुर जा रही थी। जैसे ही पैसेंजर बस डिबाई कोतवाली क्षेत्र के डिबाई स्थित महादेव चौराहे पर पहुंची, वहां एक तेज रफ्तार ट्रक कार को बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड लेन में जा घुसी और बस से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस और ट्रक के सामने वाले भाग के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रक और बस के ड्राइवर समेत 17 लोग घायल हो गए।

9 यात्रियों की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही डिबाई कोतवाल धर्मेंद्र राठौर आनन-फानन में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चश्मदीदों के अनुसार, बस में सवार कई यात्रियों के शरीर से खून बह रहा था। 9 यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जबकि 8 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

हादसे के समय बस में सवार थे 32 यात्री

रामपुर से जयपुर जा रही इस बस में हादसे के समय 32 यात्री सवार थे। ट्रक और बस की टक्कर देर रात में हुई। हादसे के वक्त पूरी सड़क सुनसान थी। दुकानें भी बंद थीं, दिन के समय हादसा स्थल पर भारी भीड़ जमा रहती है। अगर हादसा दिन में किसी समय हुआ होता तो कई लोगों की जानें जा सकती थीं।

विज्ञापन

खिड़की काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला

डिबाई कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि हादसे में फंसे ड्राइवर को खिड़की काटकर बाहर निकाला गया था। वहीं बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब सभी यात्रियों की हालत ठीक है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ