---विज्ञापन---

गुरु गोरखनाथ घाट पर मनाई गई मसान की होली, दिखा उल्लास और उड़ा अबीर

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर के राजघाट के गुरु गोरखनाथ घाट पर मंगलवार को मसान की होली का आयोजन किया गया। गुरु गोरखनाथ घाट आरती समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में काशी के कलाकारों ने समां बांध दिया। जिस घाट पर लोग चिता जलाने के लिए आते हैं, अपनों को खोने […]

---विज्ञापन---

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर के राजघाट के गुरु गोरखनाथ घाट पर मंगलवार को मसान की होली का आयोजन किया गया। गुरु गोरखनाथ घाट आरती समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में काशी के कलाकारों ने समां बांध दिया। जिस घाट पर लोग चिता जलाने के लिए आते हैं, अपनों को खोने का गम उन्हें सालता है वहां पर बच्चे बुजुर्ग महिलाएं पुरुष सभी होली के रंग और उल्लास में डूबे हुए दिखाई दिए। ऐसा नजारा गोरखपुर में पहले कभी देखने को नहीं मिला। इस बार पहली कार काशी के मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर यहां यह आयोजन हुआ है।

होली के गीतों में झूमे लोग

---विज्ञापन---

गोरखपुर में मंगलवार शाम को 6 बजे गुरु गोरखनाथ घाट पर मसान की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए कलाकारों ने यहां पर लोगों को होली के रंग में एक-दूसरे को रंगने के साथ ही उल्लास में डुबो दिया। गुरु गोरखनाथ घाट पर जहां लोगों ने अपनों को रंग अबीर और गुलाल लगाकर खुशियां मनाई, तो वहीं कलाकारों ने भी गोरखपुर के लोगों को निराश नहीं किया। होली के गीतों के बीच लोग खुशी में झूमते रहे. इस बीच कुछ देर के लिए गुरु गोरखनाथ घाट पर पहुंचे सांसद रवि किशन ने भी लोगों का मन मोह लिया।

 

---विज्ञापन---

पहली बार मसान की होली का आयोजन किया गया

गुरु गोरखनाथ घाट आरती समिति के अध्यक्ष एवं बेतियाहाता के पार्षद संजय श्रीवास्तव ने बताया कि समिति की ओर से पहली बार मसान की होली का आयोजन किया गया है। यहां पर काफी अच्छा लग रहा है और जनता के बीच भी काफी उत्साह है। काशी से कलाकार यहां पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल मसान की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

First published on: Mar 07, 2023 08:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola