यूपी की जेल में कैदियों को सुधारेंगे 'हनुमान', सुंदर कांड पाठ से होगी पर्सनालिटी डेवलपमेंट

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आजमगढ़ जेल में कैदियों से बातचीत करते हुए कहा कि अब प्रदेश की सभी जेलों में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ होगा।

Dharamveer-Prajapati

UP Jail Minister Dharamveer Prajapati

विज्ञापन

UP Jail : उत्तर प्रदेश की जेल में अब अपराधी भगवान की शरण में रहेंगे। हनुमान जी इन कैदियों को सुधारेंगे और साथ ही सुंदर कांड और हनुमान चालीसा से उनकी पर्सनालिटी भी डेवलप होगी। इसे लेकर यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रदेश की सभी जेलों को हरी झंडी दे दी है। अब जेलों में हर धर्म के कैदियों को उनके धर्म की किताबें बांटी जाएंगी।

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आजमगढ़ जेल में कैदियों से बातचीत करते हुए कहा कि अब प्रदेश की सभी जेलों में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ होगा। धार्मिक किताबें पढ़कर कैदी खुद में सुधार करेंगे और मानसिक तनाव से भी बाहर आएंगे। जिन जेलों में धार्मिक किताबें बांटी गई हैं, वहां से कैदियों का अच्छा रिस्पॉन्स भी आ रहा है। इसके बाद अब सभी जेलों में धार्मिक किताबें बांटने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

व्यक्तिगत विकास के सबसे बड़े गुरु हैं हनुमान जी

धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हनुमानजी किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास के लिए सबसे बड़े गुरु हो सकते हैं। कैदी सुंदर कांड और हनुमान चालीसा से समाज में अच्छे जीवन व्यतीत करने के तरीके सीख सकते हैं। जेलों की लाइब्रेरी में सारी तरह की धार्मिक किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां जाकर कैदी पाठ कर सकते हैं। इसका मकसद यह है कि जब कैदी अपनी सजा काटकर जेल से बाहर जाएं तो वो एक सभ्य नागरिक की तरह जीवन व्यतीत करें।

विज्ञापन

जेलों में नमाज पढ़ने की भी आजादी

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेलों में मुसलमान कैदियों को भी नमाज अदा करने की पूरी स्वतंत्रता है। जेल में इस वक्त कई मुस्लिम कैदी भी हिंदू की धार्मिक पुस्तकें पढ़ रहे हैं। अगर किसी कैदी कोई भी धार्मिक किताबें चाहिए तो वह विभाग की ओर से दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक किताबें पढ़ने से अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ