'घर में घुसकर बचाई जान, खून ही खून, चीख पुकार'; 10 वीडियो में देखें हल्द्वानी में तबाही का भयावह मंजर

Haldwani Violence Videos Viral: मदरसा-मस्जिद ढहाए जाने के बाद हल्द्वानी में तबाही का वो मंजर देखने को मिला कि पुलिस वालों को भी अपनी जान बचानी पड़ी। वीडियोज में देखिए हिंसा और आगजनी…

Uttarakhand Haldwani Violence Due To Madarssa Demolition

हल्द्वानी में मदरसा और मस्जिद ढहाए जाने के बाद हिंसा और आगजनी से तबाही का मंजर देखने को मिला।

Haldwani Violence Videos Viral On Social Media: किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। लोग पत्थर पर पत्थर भाग रहे थे। गाड़ियां फूंक रहे थे। जिसने हमें घर में पनाह दी, उसे भी नहीं बख्शा। लोगों के सिर पर खून सवार था। सड़कों पर पत्थर बिखरे थे। पुलिस वालों के सिर फटे थे, खून की धारा बह रही थी। महिला पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए चिल्ला रही थीं।

विज्ञापन

मंजर इतना खौफनाक था कि लोग भी डर के मारे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। यह भयावह तस्वीर शब्दों में बयां की, उस महिला पुलिस कर्मी ने जो खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी कहने लगे कि रक्षकों के ही भक्षक बनने लगे हैं लोग, यह कलयुग नहीं तो क्या है?

विज्ञापन

उपद्रवियों ने काटा बवाल, थाने को घेरकर किया पथराव

बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले का हल्द्वानी शहर में गुरुवार दोपहर से हिंसा और आगजनी हो रही है। अवैध मदरसा और मस्जिद गिराए जाने से लोग भड़क गए। उन्होंने उपद्रव मचाया और जमकर बवाल काटा। नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। बचाव करते हुए टीम पुलिस थाने में घुस गई तो उपद्रवियों ने थाने को घेर लिया।

उपद्रव कंट्रोल करने आए पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। पुलिस की गाड़ियां और ट्रांसफार्मर जला दिए। हालात देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इलाके में धारा 144 और कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए। साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने को भी का दिया। आइए आपको वीडियोज में दिखाते हैं हल्द्वानी में हिंसा का भयावह मंजर…

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ