हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

6 ढाबे और 2 दुकानें जलीं... ग्रेटर नोएडा में आग ने मचाई जमकर तबाही

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के कई ढाबों में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Greater Noida के कई ढाबों में लगी भीषण आग

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के कई ढाबों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। मामला बिसरिख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

‘6 ढाबों और 2 दुकानों में लगी आग’

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें गौर सिटी सर्किल में कुछ ढाबों में आग लगने की सूचना मिली। इस पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। हमने देखा कि 6 ढाबों और 2 दुकानों में आग लगी है। 10 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: सास जमकर पीती है शराब, मंगाती है चखना, बहू की अजीबोगरीब शिकायत पर थाने ने खड़े किए हाथ

आग पर पाया गया काबू

प्रदीप कुमार ने बताया कि हमने आग पर काबू पा लिया है। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट का विस्तार, 4 नए मंत्री बने, 3 के विभाग छीने, जानें किसका मंत्रालय किसे दिया?

गाजीपुर में बस में लगी आग में कई लोग जिंदा जले

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गाजीपुर में बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी, जिसके कई बाराती जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस में कुल 35 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये, जबकि गंभीर रुप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये का मुआवजा और निशुल्क इलाज मुहैया कराने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार ने बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें