सास जमकर पीती है शराब, मंगाती है चखना, बहू की अजीबोगरीब शिकायत पर थाने ने खड़े किए हाथ

Agra News: युवती लोहामंडी की रहने वाली है। करीब एक साल पहले उसकी सिकंदरा के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। युवती ने अपनी सास पर शराब पीने और रोजाना मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों की परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हो रही है।

Pakistan Zindabad, slogan, Rohini, Delhi police

Agra News: सास-बहू के झगड़े तो हर घर में होते हैं। लेकिन आगरा में इस झगड़े का बड़ा अजीबोगरीब कारण सामने आया है। दरअसल, सास और बहू में इसलिए रोज कहासुनी होती है क्योंकि सास रोज अलग-अलग व्यंजन जैसे पनीर टिक्का, आलू कटलेट बनाने की फरमाइश करती है। इतना ही नहीं सास यह डिमांड केवल रात में उस समय करती है जब वह शराब पीती है।

विज्ञापन

मायके में रह रही युवती

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में बहु ने अपनी सास की शिकायत की है। परिवार परामर्श केंद्र के सलाहकार डॉक्टर अमित गौड़ के मुताबिक मामले में फिलहाल काउंसलिंग चल रही है। बहु के बयान हुए हैं उसने सास पर शराब पीकर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। युवती अभी अपने मायके में है। सास और पति के बयान होने बाकी है। दोनों पक्षों के बयान लेकर उनकी पहले सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

ससुर का हो चुका है देहांत

जानकारी के अनुसार युवती लोहामंडी की रहने वाली है। करीब एक साल पहले उसकी सिकंदरा के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। लड़का सरकारी अस्पताल में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता का देहांत हो चुका है। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ माह तक तो सब ठीक था। लेकिन इसके बाद उसकी सास रोजाना शराब पीने लगी। उसे शराब पीने की लत है। शराब पीकर वह अक्सर उससे झगड़ा करती है।

विज्ञापन

रोजाना नए चखने की डिमांड

वह उससे रोजाना शराब के साथ चखने में नई चीज देने के लिए कहती है। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट करने लगी। तंग आकर वह अपने मायके चली आई। पिछले कुछ माह से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। जब बातचीत से मामला नहीं सुलझा तो उसने अब इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। चूंकि अभी दंपति की शादी को कम समय हुआ है इसलिए मामला परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ