---विज्ञापन---

योगी कैबिनेट का विस्तार, 4 नए मंत्री बने, 3 के विभाग छीने, जानें किसका मंत्रालय किसे दिया?

Yogi Cabinet portfolio Allocation : लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का विस्तार हुआ था, जिसमें चार नए मंत्री बनाए गए। अब इन मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिया गया है। आइए जानते हैं कि किसका विभाग लेकर किसे दिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Yogi Cabinet portfolio Allocation (मनोज पाण्डेय) : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बनाए गए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। इसके लिए तीन मंत्रियों के विभाग छीने गए हैं। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सबसे ज्यादा विभाग मिले हैं। ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील कुमार शर्मा ने पिछले दिनों मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

नए मंत्रियों को विभाग देने के लिए तीन मंत्रियों के विभाग कम किए गए हैं, जिनमें धर्मवीर प्रजापति, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। ओम प्रकाश राजभर को सबसे ज्यादा विभाग पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दारा सिंह चौहान कारागार मंत्री बनाए गए हैं। धर्मवीर प्रजापति से कारगर मंत्रालय लेकर दारा सिंह चौहान को दिया गया। धर्मवीर प्रजापति के पास नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी के सामने क्या हैं 5 बड़ी चुनौतियां

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री बनाए गए सुनील शर्मा 

---खबर नीचे जारी है---

साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का जिम्मा मिला है। वहीं, उपेंद्र उपाध्याय के पास से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग लेकर आरएलडी कोटे के मंत्री अनिल कुमार को सौंपा गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पास पहले छह विभाग थे, जिनमें से तीन विभाग हट गए हैं। ये सारे विभाग ओम प्रकाश राजभर को सौंप दिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें :  Lok Sabha Election 2024: कौन हैं एमपी के वो तीन विधायक, जिन्हें मिला टिकट, दो उम्मीदवार रिपीट

योगी कैबिनेट में आरएलडी और सुभासपा के विधायकों को मिली जगह

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पिछले दिनों योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार हुआ था। भाजपा ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी से दो-दो विधायकों को मंत्री बनाया था। एनडीए के घटक दल आरएलडी और सुभासपा के एक-एक विधायकों को योगी कैबिनेट में जगह मिली थी।

First published on: Mar 12, 2024 10:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola