उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार ने बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता

UP News: अब महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से इसका फायदा मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी चार फीसदी की वृद्धि के आदेश जारी कर सकती है।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे के बाद बड़ा ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की योगी सरकार ने लोगों को होली का तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार राज्य के कुल करीब 16 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

1 जनवरी 2024 से मिलेगा लाभ

बढ़ने के बाद अब महंगाई भत्ता 46 फीसदी की बजाय 50 फीसदी हो जाएगा। यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने यह आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ता का राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ऐलान से यूपी राज्य कर्मचारी बेहद खुश हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द सरकार पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी चार फीसदी की वृद्धि के आदेश जारी कर सकती है।

विज्ञापन

महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा

अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता बढ़ने का लाभ शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान में पदधारकों को मिलेगा। यूपी सरकार के अधिकारियों के अनुसार राज्य कर्मचारियों को मार्च माह की सैलरी में महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान अप्रैल माह में मिलेगा।

विज्ञापन

नए मंत्रियों में विभाग बंटवारा

इससे पहले आज शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। जिसमें ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण और हज व मुस्लिम वक्फ विभाग दिया गया। दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग, अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का जिम्मदा सौंपा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ