Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, यमुना के आस-पास के गांव के लिए अगले 48 घंटे अहम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यमुना नदी के आस-पास के गांव में प्रशासन की टीम पहुंच कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचने के उपाय बता रही है। अगले 48 घंटे बाढ़ को देखते हुए बेहद अहम है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 19, 2025 14:17

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यमुना नदी के आस-पास के गांव में प्रशासन की टीम पहुंच कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचने के उपाय बता रही है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। अगले 48 घंटे बाढ़ को देखते हुए बेहद अहम है।

सिंचाई विभाग की टीम रख रही नजर
यमुना नदी के आस-पास सिंचाई विभाग की टीम विशेष नजर रख रही है। ग्रामीणों से लगातार संवाद किया जा रहा है। नोएडा के डूब क्षेत्र से लेकर ग्रेटर नोएडा के जेवर तक यमुना नदी का प्रभाव रहता है। यमुना नदी के आस-पास गांव की पहचान की जा रही है। पहले ही गांव तक प्रशासन की टीम पहुंच रही है ताकि बाढ़ आने पर स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

---विज्ञापन---

30 से अधिक गांव की हुई पहचान
गौतमबद्धनगर के 30 से अधिक गांव ऐसे है जहां पर बारिश के दौरान यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। हथिनी कुंड से भी पानी छोड़ा गया है। इस वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तैयारी पूरी की जा रही है जिससे कि आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इन गांव के पास बनेगी Chowki
यमुना नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण Chowki स्थापित की जाएगी। मुख्य रूप से यमुना नदी के किनारे बसे घरबरा, झट्टा, मोमनाथल, कुलेसरा, मोतीपुर, मलकपुर, याकूतपुर समेत कुल 30 से अधिक गांव है जिनके आस-पास बाढ़ का खतरा मंडराता रहता है। यहां रहने वाले ग्रामीण हर वर्ष बारिश के मौसम में मुश्किलों का सामना करते है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गड्ढों में डूब गया विकास, नहीं हो रही सुनवाई

First published on: Aug 19, 2025 02:17 PM

संबंधित खबरें