BJP की ‘साख’ दांव पर, बसपा ने इस पार्टी से आए नेता को दिया टिकट

Ghaziabad Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत लोनी, गाज़ियाबाद, धौलाना, मुरादनगर और साहिबाबाद पांच विधानसभा आती हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के वीके सिंह कुल कुल 9 लाख 44 हजार 503 वोट मिले थे।

Ghaziabad Lok Sabha seat, BJP, Atul Garg, BSP, Nandkishore Pundir, Congress, Dolly Sharma, Lok Sabha Election 2024

Ghaziabad Lok sabha Election 2024

Ghaziabad Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान कल 26 अप्रैल को होना है। इस दिन उत्तर प्रदेश की पॉपुलर सीट में से एक गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान है। यहां से इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बने हुए हैं। दरअसल, गाजियाबाद सीट से बीजेपी से इस बार अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस डॉली शर्मा और बसपा ने नंद किशोर पुंडीर को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

बता दें नंद किशोर पुंडीर इससे पहले बीजेपी में थे, टिकट न मिलने से नाराज होकर वे बसपा में शमिल हो गए और अपनी चुनाव ताल ठोक रहे हैं। यहां बता दें कि बसपा ने इस सीट से पहले अंशय कालरा को टिकट दिया था, बाद में उनकी जगह पुंडीर को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा और सपा पिछले लोकसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ी थी, इस बार दोनों पाटियां अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरी हुई हैं।

विज्ञापन

अपने प्रत्याशियों को जानें

जानकारी के अनुसार बीजेपी के अतुल गर्ग गाजियाबाद से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व मंत्री हैं और बीजेपी में उनकी बड़े नेताओं में गिनती होती है। कांग्रेस की डॉली शर्मा की पार्टी में तेज-तर्रार नेताओं में गिनती होती है। 2017 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं। फिलहाल वह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। नंद किशोर पुंडीर पेशे से ठेकेदार हैं और मुजफ्फरनगर और मेरठ की राजनीति में बड़ा नाम हैं।

विज्ञापन

5 विधानसभा 50 लाख आबादी

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत लोनी, गाजियाबाद, धौलाना, मुरादनगर और साहिबाबाद पांच विधानसभा आती हैं। इस सीट पर कुल करीब 50 लाख आबादी है। जानकारी के अनुसार इस सीट पर 70 प्रतिशत हिंदू और तकरीबन 25 फीसदी मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा सीट पर ब्राह्मण, दलित, वैश्य, पंजाबी, यादव, गुर्जर और ठाकुर जाति के बड़ी संख्या में वोटर भी हैं।

विज्ञापन

साल 2019 का रिजल्ट जानें

चुनाव आयोग के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के वीके सिंह कुल कुल 9 लाख 44 हजार 503 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी सुरेश बंसल रहे और उन्होंने 4,43,003 वोट प्राप्त किए थे।  वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा को 1,11,944 वोट पड़े थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ