आप न करें ये गलती; लड़के ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए ऑलआउट में पानी भरकर पीया, पहुंची पुलिस
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक किशोर ने सोशल मीडिया पर अपना सुसाइड वीडियो शेयर कर दिया। जब ये वीडियो नोएडा पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारी हरकत में आ गए और उसकी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए। लड़के ने बताया कि वह प्रैंक (मजाक) कर रहा था, ताकि सोशल मीडिया पर उसके फेंस बढ़ सकें।
गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के सोशल मीडिया सेल ने इंस्टाग्राम पर कक्षा 10 के एक छात्र की ओर से शेयर किया आत्महत्या का वीडियो देखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस ने लड़के की खोज के लिए इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा से मदद मांगी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की।
मध्य नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव दीक्षित ने बताया कि यह घटना 26 अप्रैल को दोपहर करीब 1.30 बजे की है। फेज 2 थाना पुलिस को एक लड़के द्वारा आत्महत्या का वीडियो शेयर की जानकारी देते हुए अलर्ट किया गया। मेटा ऑफिस से मिली मदद के आधार पर पुलिस ने युवक को खोज निकाला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को ऑल आउट (मच्छर भगाने वाली दवा) को पीने का वीडियो बनाते हुए शेयर किया था। जांच में सामने आया है कि युवक ने ऑल आउट की खाली बोतल में पानी भर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक से बात की तो उसने बताया कि सोशल मीडिया पर फेंस और दर्शन बड़ाने के लिए उसने ऐसा किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नियमों के मुताबिक लड़के को मेडिकल जांच के लिए भेजा था। उसकी काउंसलिंग के बाद उसे परिवारवालों को सौंप दिया। इसके अलावा पुलिस ने परिवार वालों से भी कहा है कि किशोर की काउसिंग कराएं और परिवार में उसका ध्यान रखें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के क्रेज के चलते ऐसी गलतियां न करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: