Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बकरीद के मौके पर शख्स ने दी खुद की कुर्बानी, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बकरीद के दिन एक 60 वर्षीय व्यक्ति ईश मोहम्मद ने खुद का गला रेतकर 'कुर्बानी' दी। मरने से पहले उन्होंने एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें लिखा कि यह हत्या नहीं, बलिदान है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 7, 2025 22:48
Deoria Police
देवरिया में शख्स ने दी खुद की कुर्बानी (फोटो सोर्स- देवरिया पुलिस)

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने बकरीद के मौके पर खुद की ‘कुर्बानी’ देकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने चाकू से अपना गला रेत लिया और घर के पास बनी झोपड़ी में घंटों तड़पते रहे। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खून से लथपथ मिले, तुरंत पहुंची पुलिस

ईश मोहम्मद ने अपने घर के पास बनी झोपड़ी में खुद का गला काट लिया। जब तक परिजनों को इसका पता चला, उनके शरीर से काफी खून बह चुका था। उन्हें इस हालत में देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

---विज्ञापन---

क्या लिखा था पत्र में?

बताया जा रहा है कि गला रेतने से पहले ईश मोहम्मद ने एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया। इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पाल-पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी एक जीव है। कुर्बानी करनी चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना, किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है, उसी जगह पर मेरी कब्र बनवा देना। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

तीन दिन बाबा के मजार पर रहे, फिर…

मृतक की पत्नी हाजरा ने बताया कि वे तीन दिन पहले बाबा के मजार गए थे और वापस आकर पूजा (पालिता) कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि ईश मोहम्मद को चोट कैसे लगी।देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल ईश मोहम्मद को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नियमानुसार पोस्टमार्टम एवं पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।”

First published on: Jun 07, 2025 10:48 PM

संबंधित खबरें