Congress New Strategy For Lok Sabha Election: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब सभी पार्टियों का फोकस लोकसभा चुनाव पर आ गया है। सभी राजनैतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर अपने- अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर चुकी है। वैसे लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रिय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसकी एक अलग ही लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया प्रमोशन पर फोकस ज्यादा कर रही है।
कांग्रेस की नई रणनीति
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा को करारा जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी अपने सोशल मीडिया विभाग का विस्तार कर रही है। अपनी इस रणनीति से कांग्रेस हर जिले में सोशल मीडिया के लोकसभा प्रभारी व लोकसभा कमेटी का गठन करेगी। साथ ही सभी 18 मंडलों में सोशल मीडिया का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करेगी। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में यह फैसला लिया गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने संगठन के बिस्तर पर चर्चा करते हुए बताया कि ब्लॉक और बूथ स्तर तक सोशल मीडिया विभाग का विस्तार किया जाएगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया के पदाधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए कहा आप हमारे सिपाही हैं और डटकर लड़ रहे हैं हम आपके हर सुख- दुख में साथ खड़े रहेंगे।
यह भी पढ़ें: MP Election 2023: बालाघाट डाक मतपत्र मामले में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, SDM निलंबित
26 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट
उत्तर प्रदेश के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को योगी सरकार ने 26 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट सदन में पेश किया। इस बजट में राज्य की विकास योजनाओं के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए भी बजट का अलग से प्राविधान किया गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines