Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सलाहकार आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी (Awanish Kumar Awasthi) का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

बताया गया है कि प्रदेश के महत्वपूर्ण कार्यों, आयोजनों और अन्य बड़े कार्यक्रमों में अवनीश कुमार अवस्थी की खास भूमिका रहती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में हुए यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में भी उन्होंने काफी मेहनत की थी।

विज्ञापन

इस तारीख तक रहेगा सेवाविस्तार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया है।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

अतिरिक्त मुख्य सचिव, नियुक्ति और कार्मिक देवेश चतुर्वेदी की ओर से जारी सरकारी आदेश के अनुसार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अवनीश कुमार अवस्थी प्रशासनिक मामलों पर मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। सेवाविस्तार के बाद वह सीएम को सलाह देंगे। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ