Viral Video: योगी के जनता दरबार में मासूम को लेकर पहुंची फरियादी, फिर हुआ ऐसा खिल गए सभी के चेहरे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को गोरखपुर (Gorakhpur) में जनता दरबार लगाया। इस दौरान यहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। वहीं अपनी मां के साथ आए एक बच्चे को सीएम योगी ने अपने हाथों से चॉकलेट खिलाया। सीएम योगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी गोरखपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यहां जनता दरबार लगाया। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जनसुनवाई के दौरान सबसे ज्यादा मामले जमीनों से जुड़े आए। सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही अन्य मामलों में भी सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए।
गोरखपुर : CM योगी ने लगाया जनता दरबार, महिला की गोद में बैठे बच्चे को खिलाया चॉकलेट @myogiadityanath | Janta Darbar | #JantaDarbar pic.twitter.com/XzvtjUYnIJ
— News24 (@news24tvchannel) February 28, 2023
इस दौरान एक फरियादी महिला भी पहुंची थी। महिला के साथ उसका मासूम बच्चा भी आया था। उसे देख कर सीएम योगी मुस्कराए। उन्होंने बच्चे से बातें कीं। इसके बाद सीएम ने बच्चे को एक चॉकलेट दिया। बच्चा काफी छोटा था। इस कारण सीएम ने रैपर खोलकर उसे अपने हाथों से उसे चॉकलेट खिलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: