Char Dham Yatra 2023: केदारनाथ में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, मार्गों से हटाई बर्फ, इस दिन पहुंचेंगे श्रद्धालु

Char Dham Yatra 2023, Uttarakhand, Hindi News

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार की ओर से अप्रैल में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के लिए तैयारियां तेज कर दी है। एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि  रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने शनिवार को 22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के मद्देनजर जिले में काम शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

पैदल मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू

उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम के पैदल मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले एक कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीसी) की ओर से कहा था कि वह चारधाम यात्रा के दौरान दर्शन के लिए टोकन जारी करेंगे।

विज्ञापन

इन चार धामों की होती है यात्रा

उत्तराखंड में स्थित चारधाम भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक हैं। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। ये चारों हिमालय में ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थित हैं।

विज्ञापन

छह माह खुलते और छह माह बंद रहते हैं कपाट

ऊंचाई वाले मंदिर हर साल लगभग छह महीने के लिए बंद रहते हैं। गर्मियों में (अप्रैल या मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं। इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। जबकि केदारनाथ 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ 27 अप्रैल को खुलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ