---विज्ञापन---

गढ़मुक्तेश्वर में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत और चार घायल

हापुड: गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोगों को घायलवस्था में समीप के अस्पताल में भर्ती करायाग या है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज […]

हापुड: गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोगों को घायलवस्था में समीप के अस्पताल में भर्ती करायाग या है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है।

बागड़पुर कट के पास हुआ हादसा

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। यह हादसा बागड़पुर कट के पास हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि गांव मीठेपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर से कार सवार लोग गांव सुनपुरा अमरोहा जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।

---विज्ञापन---

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार कार में सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी अरजान और चिड़ावक थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर निवासी शादाब की मौके पर मौत हो गई। जबकि फैसल पुत्र अमजद, फरमान पुत्र वकील, कासिम पुत्र कलुवा निवासी ग्राम मिठेपुर थाना गुलावठी और अयान पुत्र शाहिद निवासी सोहनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

First published on: Mar 15, 2023 08:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola