50 लाख-फ्लैट की डिमांड, पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने पति-सास समेत 7 पर दर्ज कराया मुकदमा

बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती की भतीजी ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही कोर्ट के आदेश पर महिला ने पति-सास समेत अपने ससुरालियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

mayawati-up-police

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपने पति और सास समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मायावती की भतीजी ने थाने में मुकदमा दर्ज कर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा शादी के बाद 50 लाख नकद और एक फ्लैट की डिमांड की जा रही है।

विज्ञापन

हापुड़ के पूर्व विधायक उम्मीदवार श्रीपाल के बेटे विशाल से 9 नवंबर 2023 को मायावती की भतीजी का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा महिला से दहेज की मांग की जा रही थी। इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालियों ने महिला पर दबाव डाला किया कि वह अपनी बुआ से 50 लाख नकद और फ्लैग की डिमांड करे।

विज्ञापन

सास-पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

ससुरालियों से तंग आकर मायावती की भतीजी ने सास नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा देवी, पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा ससुर अखिलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। महिला ने कहा कि उसने एसपी और कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब अदालत के आदेश पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन

पीड़िता ने पति को बताया नपुंसक

पीड़िता मायावती के भाई की बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है, क्योंकि उसने बॉडी बनाने के लिए स्टेरायड के इंजेक्शन लिए थे। इसके बाद पति उससे दूर रहने लगा। ससुराली बच्चा पैदा करने के लिए जेठ से संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए जेठ और ससुर ने 17 फरवरी 2025 को उसके साथ मारपीट भी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ