ग्रेटर नोएडा में बिल्डर से 17 हजार फ्लैट खरीदार परेशान, 16 साल से कर रहे अपने घर का इंतजार

Uttar Pradesh Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों ने गुरुवार को सेक्टर-128 स्थित जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि वह पिछले करीब 16 सालों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं। बैंकों की ईएमएआई तक पूरी हो चुकी है, लेकिन आज तक उन्हें घर नहीं मिल पाया है।

flat buyers

flat buyers

Uttar Pradesh Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के करीब 17 हजार होम बायर्स 16 साल से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं मिल पाया है। गुरुवार को फ्लैट खरीदारों ने सेक्टर-128 जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते उन्हें अभी भी किराये के फ्लैट में रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ईएमआई पूरी होने के बाद भी नहीं मिला घर

विज्ञापन

दरअसल जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने यहां 150 आवासीय टावर बनाने की योजना बनाई। जिसमें 2010 में 17 हजार से ज्यादा खरीदारों ने बुकिंग कराई। 2013-14 से उनको पजेशन मिलना था। खरीदारों का कहना है कि लोन की ईएमआई तक पूरी हो चुकी है। जेपी को फ्लैट का पूरा पैसा तक दिया जा चुका है। लेकिन अब तक हमे फ्लैट नहीं मिले। दिवालिया प्रक्रिया में जाने के बाद NCLT ने सुरक्षा को टावरों का कंस्ट्रक्शन करने की जिम्मेदारी दी।

अनुमति मिलने के बाद भी कार्य नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा रियल्टी के CEO अभिजीत गोहिल से फ्लैट खरीदारों की बैठक हुई। जिसमें सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। अगली बैठक 19 अप्रैल को तय हुई है। जिसमें प्रगति की समीक्षा की जाएगी। फ्लैट खरीददारों ने सुरक्षा रियल्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवश्यक अनुमति मिलने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

4 परियोजनाओं में चल रहा काम

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मई 2024 में योजना हैंडओवर होने के बाद तीन से चार महीने में निर्माण शुरू करने का वायदा किया गया। वर्तमान में, चार परियोजनाओं कॉसमॉस, क्लासिक, केंसिंग्टन बुले वार्ड और केंसिंग्टन पार्क अपार्टमेंट और हाइट्स – में काम चल रहा है, जिसमें 62 टावर शामिल हैं और 6,067 घर खरीदार शामिल हैं। हालांकि, कॉसमॉस और केंसिंग्टन बुलेवार्ड में 15 टावरों पर काम अभी शुरू होना बाकी है।

NCLT में 15 अप्रैल को सुनवाई

विज्ञापन

आरोप है सितंबर 2024 में भी सुरक्षा ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। वादा किया गया था कि आठ महीने में एक-एक टावर का निर्माण करके पजेशन दिया जाएगा। आज अप्रैल-2025 आ गया अब तक निर्माण शुरू नहीं किया गया। ऐसे में कहा तक इंतजार किया जाए। NCLT में 15 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ