---विज्ञापन---

न्यू आगरा को लेकर बड़ा अपडेट, DPR हुआ तैयार, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Uttar Pradesh New Agra: न्यू आगरा टाउनशिप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टाउनशिप की DRP को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दावा है कि इस टाउनशिप के बसने के बाद करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Uttar Pradesh New Agra: यमुना अथॉरिटी ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि न्यू आगरा की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप देकर आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही मथुरा-आगरा क्षेत्र में 9,000 हेक्टेयर में फैली ग्रीनफील्ड टाउनशिप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ मॉडल पर न्यू आगरा का होगा निर्माण

---खबर नीचे जारी है---

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि इस प्रस्तावित टाउनशिप में 14.6 लाख से अधिक लोगों को रहने की जगह मिलेगी। इसमें औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन से जुड़े विकास से करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उनका कहना है कि कई महीनों के सर्वे और परामर्श के बाद कंसल्टेंट कंपनी ने DPR तैयार की है। इसमें आवासीय विकास के लिए अधिकतम 2,501 हेक्टेयर यानी कुल विकास योग्य क्षेत्र का 28% प्रस्तावित किया गया है। इसे चंडीगढ़ मॉडल से प्रेरणा लेते हुए विकसित किया जाएगा।

ताजमहल इन उद्योगों को ही अनुमति

---खबर नीचे जारी है---

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि इस टाउनशिप में पैदल चलने के लिए अलग से लेन के अलावा हरित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें करीब 1,813 हेक्टेयर यानी 20% हिस्से में इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। जिसमें मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर आईटी/ आईटीईएस जैसी इंडस्ट्री को शामिल करेंगे। इसके अलावा ताज ट्रैपेजियम जोन के भीतर टाउनशिप के स्थान को देखते हुए ताजमहल के आसपास पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में केवल वाइट एंड ग्रीन श्रेणी के उद्योगों को ही अनुमति दी जाएगी। ताकि पर्यावरण मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

मिक्स यूज के लिए भूमि का प्रस्ताव

---खबर नीचे जारी है---

बताया जा रहा है कि प्रदूषण को कम किया जा सके। डीपीआर में पर्यटन और मनोरंजन को बढ़ावा देने के साथ ही इकोनॉमिक ग्रोथ को भी केंद्र बनाया गया है। इसमें वाणिज्यिक पर्यटन, मनोरंजक स्थल और बुनियादी ढांचे के लिए 640 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव है। डीपीआर में मिक्स यूज के लिए 447 हेक्टेयर से अधिक भूमि का प्रस्ताव है। यहां आवासीय, वाणिज्यिक और मनोरंजक एक स्थान पर एक साथ मौजूद होगा। ताकि वाहनों का आवाजाही कम हो और लोग पैदल ही चले।

स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों पर विशेष काम

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, इसके अतिरिक्त 340 हेक्टेयर में वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें रिटेल बाजार, कार्यालय परिसर और व्यवसायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका उद्देश्य शहरी रोजगार और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों और आवश्यक सेवाओं सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए लगभग 330 हेक्टेयर क्षेत्र आवंटित किया गया है। इन क्षेत्रों में शैक्षणिक परिसर, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, प्रशासनिक भवन और आवश्यक शहरी सेवाएं होंगी।

434 हेक्टेयर में वन क्षेत्र और कृषि क्षेत्र के लिए

---खबर नीचे जारी है---

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि टाउनशिप में महत्वपूर्ण हरित और ईकोलॉजिकल क्षेत्र भी होंगे। लगभग 823 हेक्टेयर को यमुना नदी बफर जोन के रूप में चिह्नित किया गया है, जबकि 485 हेक्टेयर संगठित हरित क्षेत्र होंगे। 434 हेक्टेयर में वन क्षेत्र और कृषि क्षेत्र संरक्षित किए जाएंगे।

50 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा से न्यू आगरा
यीडा के सूत्रों की मानें तो यमुना एक्सप्रेसवे से अभी नोएडा से आगरा के बीच लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है। यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा होते हुए आगरा तक पहुंचता है। इस रास्ते में लगभग 334 गांव पड़ते हैं। यह गांव यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत अधिसूचित किए गए हैं। यीडा ने इसके तहत न्यू आगरा शहर तक 131 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक बिछाने की योजना तैयार की है। दूसरी ओर, नमो भारत ट्रेन की संचालन गति 160 किमी प्रति घंटे है। इस लिहाज से देखें तो न्यू आगरा तक 131 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 50 मिनट का समय लगेगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 10, 2025 04:53 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola