---विज्ञापन---

Breaking News: पक्षी टकराने के बाद एयर एशिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Breaking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में कोलकाता (Lucknow-Kolkata Flight) जा रहे एयरएशिया (Air Asia) के एक विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई है। बताया गया है कि अमौसी हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस दौरान विमान में  करीब 180 […]

Breaking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में कोलकाता (Lucknow-Kolkata Flight) जा रहे एयरएशिया (Air Asia) के एक विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई है।

बताया गया है कि अमौसी हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस दौरान विमान में  करीब 180 लोग सवार थे। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर CISF ने शख्स से जब्त किए 64 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा

कंपनी की ओर से आया ये बयान

एआईएक्स कनेक्ट प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान i5-319 लखनऊ से कोलकाता के लिए संचालित होती है। रविवार को टेक-ऑफ रोल के दौरान एक पक्षी अचानक सामने आ गया। जांच में सामने आया है कि पक्षी विमान के इंजन में फंस गया था। विमान का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –इंदौर कोर्ट में जासूसी, वकील की ड्रेस में पकड़ी गई संदिग्ध महिला, PFI से जुड़ा है मामला

---विज्ञापन---

पहले भी हुआ है ऐसा हादसा

बता दें कि पिछले साल इसी तरह की एक घटना में अहमदाबाद से नई दिल्ली जा रहे अकासा एयर के एक विमान को पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी में उतारा गया था। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को 1900 फीट पर रेडोम क्षति हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 02:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola