Namaz In Train: ट्रेन के स्लीपर कोच में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, BJP नेता ने उठाए सवाल

namaz in train

Namaz In Train: ट्रेन में नमाज अदा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो को उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने शूट किया है। वीडियो यूपी के कुशीनगर का बताया जा रहा है जब खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी थी।

विज्ञापन

घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है। वीडियो शूट करने वाले भाजपा नेता ने कहा कि वह सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने चार लोगों को नमाज अदा करते हुए देखा, जिससे अन्य यात्रियों का रास्ता अवरुद्ध हो गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1583652161589637121

विज्ञापन

दीपलाल भारती ने कहा कि ये देख मैंने वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि स्लीपर कोच में नमाज अदा करने के दौरान अन्य यात्रियों को काफी असुविधा हुई। अन्य यात्री ट्रेन में प्रवेश करने या बाहर निकलने में सक्षम नहीं थे। वे सार्वजनिक स्थानों पर नमाज कैसे पढ़ सकते हैं?

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने रेलवे से की शिकायत

पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि कोच के दो तरफ दो लोग अन्य यात्रियों को कोच में प्रवेश करने और बाहर निकलने से रोक रहे थे। दीपालाल भारती ने भारतीय रेलवे के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में किसी सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले, लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले लोगों के एक समूह को दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ