Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन, राहुल गांधी ने तेलंगाना के नारायणपेट जिले से शुरू की पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 50वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1125 किमी से ज्यादा सफर तय कर चुका है।

अभी पढ़ें छठ पूजा में लोगों को नहीं हो परेशानी, इसलिए चलाई गई 250 से अधिक ट्रेन

Advertisment

राहुल गांधी आज ने तेलंगाना (Telangana) के नारायणपेट जिले (Makhtal in Narayanpet District) के मकथल से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इसमें राहुल के साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भट्टी विक्रमार्क और कई अन्य पार्टी नेता शामिल हुए। राज्य में यात्रा का यह दूसरा दिन है।

गौरतलब है कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन दिन के विराम के बाद आज फिर से शुरू हुई हुई। दिवाली के कारण ये यात्रा चार दिनों के विश्राम पर थी। आज इस यात्रा के तहत तकरीबन 27 किलोमीटर की दूरी तय किए जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद मकथल स्थित श्री बालाजी फैक्टरी में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

विज्ञापन

मकथल से तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिनों तक यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम रहेगा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।

विज्ञापन

अपनी इस पदयात्रा के जरिए राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कवायद में जुटे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वो कभी नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं।

चित्रदुर्ग में तो उन्होंने एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा तक लहराया। इतना ही नहीं एक मौके पर वे सोनिया गांधी के जूते के फीते भी बांधते नजर आए थे। सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ