सावधान... सीमा हैदर के नाम से शुरू हुई ठगी, ऐसे बचें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Seema Haider: सीमा हैदर… आज ये नाम किसी के लिए भी अनजान नहीं है। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध रूप से प्रेमी सचिन के लिए आई महिला आज खास सुर्खियों में है। रातोंरात फेमस होने के बाद अब शातिर सीमा के नाम और फोटो का ठगी में इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों की अपील है कि आप भी सावधान रहें।
जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर के नाम से हुई ठगी का मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का है। यहां रहने वाले यूनिस चिंगारा और यूनिक त्यागी नाम के दो युवकों के पास सीमा हैदर के नाम से फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फोटो भी सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन की थी। दोनों युवकों को लगा कि सही अकाउंट है।
इसके बाद युवकों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों के पास फेसबुक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि सीमा हैदर के बच्चों की तबीयत खराब है। मदद के लिए 10,000 रुपये की सहायता कर दें। शातिर ठगों की चाल को समझते हुए दोनों युवकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।
हापुड़ सीओ साइबर क्राइम स्तुति सिंह ने कहा कि साइबर ठग नए-नए रास्ते निकाल कर ठगी कर रहे हैं। जागरूकता ही ठगी का शिकार होने से बचा सकती है। उन्होंने अपील की है कि फोन पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही किसी भी अनजान शख्स के खाते में रुपये ट्रांसफर करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: