बस्ती में वॉन्टेड बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने खोली अजय चौहान की क्राइम कुंडली

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की वाल्टरगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। अजय चौहान आधा दर्जन मामलों में वॉन्टेड चल रहा था।

Basti News in Hindi (1)
विज्ञापन

वसीम अहमद, बस्ती

उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने लंबी मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो रहा है कि बदमाश अजय चौहान आधा दर्जन मुकदमों में वॉन्टेड चल रहा था। जिले की वाल्टरगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश अजय चौहान के दाहिने पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

बदमाश की क्राइम हिस्ट्री

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वाल्टरगंज पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस ने उसकी क्राइम हिस्ट्री देखी तो उसके खिलाफ चोरी, स्नेचिंग जैसे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। इसके बाद पुलिस ने गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश अजय चौहान को पकड़ लिया।

पुलिस को झाड़ियों में ले गया बदमाश

इसके बाद पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के लिए उसकी बताई गई जगह पर गई। इस दौरान बदमाश पुलिस को झाड़ियों में ले गया। जहां झाड़ियों के बीच बैग रखा हुआ था, जिसमें चोरी का सामान था। इसी बीच बदमाश ने बैग से एक अवैध तमंचा निकाला और पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाश की फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन

दाहिने पैर में लगी गोली

इसके बाद कुछ देर तक दोनों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाश के पैर पर गोली चलाई। पुलिस ने बदमाश के दाहिने पैर में मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ