'गर्भगृह की खूबसूरती के साथ 44 भव्य दरवाजे...', अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जान लें राम मंदिर की ये बड़ी विशेषताएं

Know major features of Ayodhya ram mandir: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ ऐसी तैयारी की जा रही है कि दिवाली में जो भव्यता अयोध्या के राम मंदिर और नगर में देखने को मिलेगी, उससे कई अधिक भव्यता 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समय होगी।

ram mandir

Know major features of Ayodhya ram mandir: (प्रशांत त्रिपाठी) आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम से पहले हर किसी के मन में मंदिर की भव्यता और विशेषताओं को जानने की ललक देखने को मिल रही है। बताया जाता है कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सिर्फ मंदिर ही नहीं है बल्कि यहां सम्पूर्ण रामायण की कहानी बताने वाली एक भव्य इमारत देखने को मिलेगी। आपको बताते चलें कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ ऐसी तैयारी की जा रही है कि दिवाली में जो भव्यता अयोध्या के राम मंदिर और नगर में देखने को मिलेगी, उससे कई अधिक भव्यता 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के समय होगी।

3 मंजिला होगी इमारत, ग्राउंड फ्लोर के गर्भगृह में रामलला के होंगे दर्शन

मंदिर से जुड़ी विशेषताओं की अगर बात करें तो राम मंदिर तीन मंजिल का होगा। जिसके ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे और वहीं राम दरबार लगेगा। बताया जाता है कि राम मंदिर को परंपरागत नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है। राम मंदिर की पूरब से पश्चिम की ओर लंबाई 380 फीट है जबकि चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। इसके साथ ही 3 मंजिला बन रही राम मंदिर की प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है।

राम मंदिर में देखने को मिलेंगे 392 स्तंभों के साथ 44 भव्य दरवाजे

मंदिर ट्रस्ट की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, मंदिर के भूतल गर्भगृह यानि ग्राउंड फ्लोर पर श्रीराम के बाल रूप (श्री रामलला) को विराजित किया जाएगा जबकि प्रथम तल के गर्भगृह में श्री राम दरबार स्थापित किया जाएगा। बताया जाता है कि मंदिर में कुल 392 स्तंभों के साथ और भव्य 44 दरवाज़े देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, मंदिर के बाहर दिखने वाले इन खंभों और दीवारों में देवी-देवताओं और देवांगनाओं की मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी, जो इस मंदिर की शोभा बढ़ाएंगी।

मंदिर में बन रहे 5 मंडप, सिंह द्वार के रूप में जाना जाएगा मंदिर का प्रवेश द्वार

आपको बताते चलें कि राम मंदिर में भव्यता के साथ आकर्षण का केंद्र बनने वाले नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ या सभा मंडप , प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप जैसे कुल पांच मंडप बनाए जा रहे हैं। मंदिर का प्रवेश द्वार पूर्व दिशा से होगा, जिसका नाम सिंहद्वार होगा और इसकी ऊंचाई 16.5 फीट होगी। बताया जाता है कि राम मंदिर के चारों तरफ़ दीवारें होंगी और उन दिवारोंं के चारों कोनों पर भगवान सूर्य, भगवान भोलेनाथ, गणपति और भगवती का मंदिर भी देखने को मिलेगा। वहीं, दीवार के दक्षिणी भुजा में हनुमान और उत्तरी भुजा में अन्नपूर्णा देवी का मंदिर भी निर्मित कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, मंदिर में पौराणिक सीताकूप का निर्माण भी कराया जा रहा है।

कुबेर टीले के शिव मंदिर का भी होगा जीर्णोद्धार

मंदिर में इन सभी व्यवस्थाओं के अवाला यहां महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी और देवी अहिल्या का मंदिर भी प्रस्तावित है। साथ ही मंदिर के दक्षिणी- पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीले पर स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार और रामभक्त जटायु की प्रतिमा लगाने का भी प्रस्ताव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ