गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, जानिए अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने अधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन और गौशाला को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली

Ghaziabad News, Ghaziabad DM, Animal Husbandry Minister Dharampal Singh, Animal Husbandry Department Ghaziabad, Ghaziabad weather, Ghaziabad Municipal Corporation, GDA Zonal Office, GDA, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, जीडीए जोनल कार्यालय, जीडीए, गाजियाबाद डीएम, पशुधनमंत्री धर्मपाल सिंह, पशुपालन विभाग गाजियाबाद

समीक्षा बैठक करते पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रदेश के पशुधन मंत्री एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को गाजियाबाद पहुंचकर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होने गौशालाओं की व्यवस्था और शहर में चल रही पशुपालन योजनाओं के बारे में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने अधिकारियों से प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन और गौशाला को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलें में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना चाहिए। इस दौरान उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंशों की देखभाल के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतीं जानी चाहिए।

विज्ञापन

गाय पालन आर्थिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम

इस दौरान पशुधन मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पशुधन विकास के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। उन्होने किसानों से कहा कि वह गाय पालन आर्थिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है, इसे केवल धार्मिक दृष्टीकोण से ना देखें। इसके अलावा उन्होने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सपा काल में कसाई को देखकर गाय कापती थी, मगर अब योगी के शासनकाल में गाय को देखकर कसाई कांपता है। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ