'3 दिन तक आश्रम में मिलने नहीं दिया गया', प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर परिवार का बड़ा दावा

Rasik Dulari Sharan Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य साधक रसिक दुलारी शरण की मौत से वृंदावन में सनसनी मची हुई है. इस शिष्य असली नाम दीपक लोधी है, उसके परिवार ने आश्रम के मैनेजमेंट पर बड़ा आरोप लगाया है, उनका कहना है कि फैमिली मेंबर्स को सही वक्त पर मौत की जानकारी नहीं दी गई थी.

X (@Ashu9621101476 ) Instagram (shri_prema_ad_ji_maharaj )

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी Photo-X/@Ashu9621101476 and Instagram/shri_prema_ad_ji_maharaj)

Premanand Maharaj’s Disciple Deepak Lodhi Death: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद उनके परिवार ने कई सवाल उठाए हैं. पुलिस फिलहाल प्राइमा फेसी इसे सुसाइड का केस मानकर जांच कर रही है. वहीं फैमिली मेंबर्स का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी सही वक्त पर नहीं दी गई और दीक्षा के बाद दीपक से मिलना भी मुश्किल हो गया था.

विज्ञापन

रात 3 बजे आश्रम पहुंचा परिवार

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी के रूप में हुई है. वो आश्रम में ‘रसिक दुलारी शरण’ नाम से जाना जाता था और साल 2024 से वृंदावन में रह रहा था. परिवार के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें फोन पर मिली. उन्हें बताया गया कि दीपक गिर गया है और उसकी हालत गंभीर है. इसके बाद परिजन रात करीब 3 बजे वृंदावन पहुंचे. परिवार का दावा है कि आश्रम पहुंचने के बाद उन्हें बाहर बैठने के लिए कहा गया. उनका कहना है कि वो सुबह करीब 8 बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन घटना को लेकर उन्हें साफ-साफ जानकारी नहीं मिली. करीब 9 बजे वो वहां से चले गए.

विज्ञापन

दीक्षा के बाद मुलाकात नहीं होने का दावा

दीपक लोधी के साले सोनू पटेल के मुताबिक गुरु दीक्षा लेने के बाद परिवार के लिए उससे मिलना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो गया था. परिजनों का कहना है कि वो कई बार आश्रम पहुंचे, लेकिन उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया. परिवार के मुताबिक 3 दिनों तक वो आश्रम के चक्कर लगाते रहे, फिर भी दीपक से मुलाकात नहीं हो सकी. परिजनों का ये भी कहना है कि दीपक से बातचीत के दौरान कभी-कभी ऐसी बातें सामने आती थीं, जिनसे उन्हें लगता था कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. हालांकि परिवार ये क्लियर नहीं कर सका कि दीपक किस घटना या परेशानी की बात कर रहा था.

चौथी मंजिल से गिरने की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र में मौजूद ‘गुरु कृपा कुंज’ में सुबह करीब 10:30 बजे दीपक के चौथी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई. उसे गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें बताई गई हैं. परिवार ने शरीर पर चोटों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि इन दावों की पुष्टि और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. आश्रम की ओर से परिवार के आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

विज्ञापन

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाना शुरू कर दिया है. पुलिस मौका-ए-वारदात से लेकर अस्पताल तक के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. परिवार का कहना है कि वो जानना चाहते हैं कि दीपक के साथ घटना से पहले क्या हुआ, उसे अस्पताल कब और किसने पहुंचाया और उन्हें समय पर पूरी जानकारी क्यों नहीं दी गई. परिजन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ