उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमित चौधरी 18 साल के थे जब उन पर हत्या करने का आरोप लगा था। साल 2011 में उन्हें मेरठ में दो कांस्टेबलों की हत्या के मामले में फंसाया गया था और गैंग्स्टर होने का गलत आरोप लगाया गया था। इसके बाद उनका पूरा जीवन अचानक से अस्त-व्यस्त हो गया था।
तब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री हुआ करती थीं। उन्होंने कांस्टेबलों की हत्या के मामले में दोषी की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया था। जिसके बाद अमित को मामले में 17 आरोपियों में से एक बना दिया गया था। जबकि घटना के समय वह अपनी बहन के साथ शामली जिले में थे।
ऐसी आपदा को भी अवसर में बदल दिया
अमित पर कुख्यात कैल गैंग का सदस्य होने का आरोप लगाया गया था जिसने हत्या की साजिश रची थी। चौधरी दो साल तक सलाखों के पीछे रहे थे और ऐसे आरोपों का सामना कर रहे थे जो उनके भविष्य को बर्बाद करने की चुनौती दे रहे थे। लेकिन अमित ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया।
ये भी पढ़ें: पत्नी की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा तो मैरिटल रेप अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अमित ने कानून की पढ़ाई करना शुरू किया। बागपत के किरथल गांवके एक किसान के बेटे अमित कहते हैं कि मुजफ्फरनगर जेल में अनिल दुजाना और विक्की त्यागी जैसे दुर्दांत गैंग्स्टरों ने मुझे अपने-अपने गैंग में शामिल करने की कोशिश की थी।
जमानत पर बाहर आकर शुरू की पढ़ाई
अमित के अनुसार जेलर का स्वभाव अच्छा था। उन्होंने अमित को ऐसी बैरक में रहने की अनुमति दी थी जिसमें गैंग्स्टर नहीं थे। 2013 में जमानत पर बाहर आए अमित ने अपनी बेगुनाही सिद्ध करने का सफर शुरू किया था ताकि उका परिवार समाज में सिर उठा कर चल सके।
ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ गिरफ्तार
ऐसा करने के लिए उन्होंने कानून की पढ़ाई शुरू की। अमित ने बीए एलएलबी और एलएलएम करने के साथ-साथ बार काउंसिल की परीक्षा भी पास कर ली। कानूनी जानकारियों से वाकिफ होने के बाद अमित ने अपना केस अपने ही हाथ में लेने का फैसला किया।
अमित बताते हैं कि केस कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था और कोई बयान दर्ज नहीं हुआ था। तब तक मैंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और एक वकील के तौर पर बार से जुड़ने की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थीं।
गवाही देने वाला ही नहीं पहचान पाया
वह कहते हैं कि वकील के तौर पर अपना केस खुद पेश करते हुए मैं उस अधिकारी के सामने खड़ा था जो विटनेस बॉक्स में खड़ा था। लेकिन फिर भी वह मुझे पहचान नहीं पाया। इससे जज को हैरानी हुई और उन्हें भी यकीन हुआ कि मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है।
ये भी पढ़ें: सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड से कांग्रेस ने किया किनारा
इस मामले में अदालत का फैसला हाल ही में आया है जिसमें अमित चौधरी समेत 13 लोगों को बरी किया गया है। फैसले में कहा गया है कि अभियोजन कांस्टेबल कृष्णपाल और अमित कुमार की हत्या की साजिश को साबित करने में नाकाम रहा है।
क्रिमिनल जस्टिस में PhD करने की इच्छा
पहले अमित चौधरी सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन इस मामले ने उनका यह सपना तो चकनाचूर कर दिया। लेकिन अब उनकी इच्छा क्रिमिनल जस्टिस में पीएचडी करने की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines