5 की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत, खिड़कियां तोड़कर निकले लोग

Yamuna Express way bus collided with truck: यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ के पास बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

Yamuna Express way bus collided with truck

Yamuna Express way bus collided with truck

Aligarh Road Accident: यूपी के अलीगढ़ बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सवारियों से बस यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में एक पांच महीने का बच्चा, एक महिला और 3 पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बस दिल्ली से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद मृतकों के शव बस के अंदर फंस गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टर से कटवाकर शव बाहर निकलवाए। बस में जो लोग जिंदा बच गए वे खिड़किया तोड़कर बाहर निकले। पुलिस ने मृतकों और घायलों को जेवर के कैलाश हाॅस्पिटल पहुंचाया। हादसे में मारे गए पांच लोगों में से 3 की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि दो की शिनाख्त होना बाकी है।

विज्ञापन

घायल बच्चे और महिलाएं सड़क पर लेटे

टप्पल थाने के इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल के पास देर रात करीब एक बजे हुआ। बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी, जबकि ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। इस दौरान बस की तेज स्पीड के कारण वह बेकाबू हो गई और बीयरों के खाली बोतलों से भरी ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस कंडक्टर की साइड से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाकर क्रेन बुलवाई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। हादसा इतना वीभत्स था कि हादसे के बाद घायल बच्चे और महिलाएं सड़क पर लेटे थे। यह दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे लोगों का दिल दहल गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ