सास-दामाद को भगाने में किसने की मदद? अलीगढ़ केस में आया नया मोड़

अलीगढ़ के सास दामाद केस में नया मोड़ आ गया है और पता चल गया है कि राहुल और अनिता को भगाने में किसने मदद की थी। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सास-दामाद की तलाश जारी है।

aligarh saas damad love story

Aligarh Saas Damad Case Latest Update: अलीगढ़ के सास-दामाद केस की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि राहुल और अनीता को भगाने में किसी तीसरे का भी हाथ है जिसका नाम कथित तौर पर सामने आ गया है। अनिता के अपने होने वाले दामाद के साथ भागने के बाद से उसके परिवार वालों ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। हालांकि बीच में खबर आ रही थी कि दोनों की लोकेशन मिल गई है, लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं बड़ा सवाल ये है कि अनिता और राहुल को भगाने में किसका हाथ है? आइए जान लेते हैं कौन है वो शख्स जिसकी वजह से बेटी का घर बसने से पहले ही टूट गया…

विज्ञापन

किसने की राहुल की मदद

राहुल की शादी 4 महीने पहले शिवानी नाम की लड़की से हुई थी। 16 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले यानी 8 अप्रैल को ही राहुल अपनी होने वाली सास अनीता के साथ भाग गया। राहुल की इस काम में मदद उसके दोस्तों ने की थी जो उसे अपनी बाईक पर लेकर कासगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गए थे। अनीता और राहुल के इस कदम से दो परिवारों की ऐसी बर्बादी हुई कि वो किसी को चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहे। इसके अलावा दोनों की लोकेशन को लेकर पहले कहा जा रहा था कि वो उत्तराखंड में हैं, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो गुजरात की ओर भी जा सकते हैं और इसलिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई है।

विज्ञापन

जीजा का भी है हाथ

राहुल की अनिता को भगाने में मदद करने में न सिर्फ दोस्तों का बल्कि उसके जीजा का भी हाथ है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, राहुल के जीजा ने ही शिवानी से उसका रिश्ता करवाया था। जब उसे पता चला कि राहुल का चक्कर शिवानी की मां के साथ चल गया है तो उसने उसे रोकने के बजाए उसका साथ दिया और भगाने में उसकी मदद भी की। पुलिस ने राहुल के दोस्तों और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जितेंद्र के लिए मर चुकी है अनीता

अनिता के पति जितेंद्र और उसकी बेटी शिवानी ने कहा है कि अब वो उनके लिए मर चुकी है। जितेंद्र ने कहा कि अगर गलती से भी अनिता उसके सामने आ जाएगी तो शायद वो अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाएगा और उसे जान से मार देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ