'दलित होने के कारण रामजी लाल सुमन पर हुआ हमला', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना केवल इसलिए हुई क्योंकि वह दलित हैं।
Edited By Amit Kasana

Akhilesh Yadav
Edited By Amit Kasana

Akhilesh Yadav
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सांसद पर केवल इसलिए अटैक हुआ क्योंकि वह दलित हैं। दलित होने के कारण ही रामजी लाल सुमन को कुछ लोगों ने अपना निशाना बनाया।
बता दें सांसद के आगरा स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला किया है। इस हमले के बाद सांसद के बेटे रंजीत सुमन ने मीडिया में आकर ये आरोप लगाया था कि हमला करणी सेना से जुड़े कुछ लोगों ने किया है। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिन से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उनके घर पर तोड़फोड़ की गई है।
“रामजी लाल सुमन जी के घर इसलिए अटैक हुआ है क्योंकि वह दलित हैं।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कन्नौज pic.twitter.com/MgsrDzNp1D
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2025
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि सपा मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा रही है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हमारा मकसद किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं है। आगे उन्होंने लिखा था कि बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह कुछ मुद्दों को राजनीतिक लाभ उठाने और समाज को जाति-धर्म के आधार पर बांटने के लिए करती है।
दरअसल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कहा था कि राजपूत राजा राणा सांगा गद्दार थे। उनके इस बयान का संसद में विरोध हुआ, देशभर में कई राजपूत संगठनों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किए। कई जगह प्रदर्शनकारियों से सपा सांसद का पुतला भी फूंका। आज सांसद के घर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: