Kumar Gaurav
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने यतनाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। आइए जानते हैं कि यतनाल के खिलाफ ये कार्रवाई क्यों हुई?
बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने यह कड़ा कदम पार्टी अनुशासन के बार-बार उल्लंघन करने के कारण उठाया है। भाजपा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 10 फरवरी 2025 को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने जवाब दिया था, लेकिन उनके लगातार अनुशासनहीनता के चलते समिति ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया।
यह भी पढे़ं : कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के बीच बड़ी खबर, BJP ने 5 नेताओं को भेजा नोटिस
विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को पार्टी, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बी विजयेंद्र के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक द्वारा हस्ताक्षर पत्र में कहा गया है कि यतनाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है और वह अब किसी भी पार्टी पद पर नहीं रहेंगे।
Basanagouda R Patil (Yatnal) tweets, “The party has expelled me for 6 years for speaking against dynasty politics, corruption, reforms within the party, remove one man upmanship & request to develop North Karnataka. The party has rewarded me for ‘Calling a Spade, a Spade’.… https://t.co/durhqxoBgH pic.twitter.com/2mrgpQaSnH
— ANI (@ANI) March 26, 2025
गौरतलब है कि बसनगौड़ा पाटिल यतनाल कई बार अपने विवादित बयानों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहे हैं। यह निष्कासन कर्नाटक की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है। वे कर्नाटक के बीजापुर शहर से विधायक हैं। बीजेपी हाईकमान ने जांच में पाया कि अच्छे व्यवहार के आश्वासनों के बावजूद यतनाल ने बार-बार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया।
यह भी पढे़ं : कर्नाटक विधानसभा में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने पर हंगामा, 18 बीजेपी विधायक सस्पेंड, फिर उठाकर सदन से निकाला बाहर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।