Indian Air Force के अफसर की दर्दनाक मौत, पैराशूट नहीं खुलने से आसमान से गिरा जमीन पर

Air Force Officer Tragic Death: आगरा से दर्दनाक खबर आई है कि एक इंडियन एयरफोर्स के एक वारंट अफसर मंजूनाथ की पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसे में मौत हो गई।

Air Force Officer Tragic Death

Air Force Officer Tragic Death

विज्ञापन

Air Force Officer Tragic Death: आगरा से खबर आई है कि इंडियन एयरफोर्स के एक वारंट अफसर की दर्दनाक मौत हो गई। ये भयानक हादसा पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हुआ, जिसमें अफसर की जान चली गई। ये घटना तब हुई जब वायुसेना के विमान से छलांग लगाने के बाद वारंट अफसर मंजूनाथ का पैराशूट ओपन ही नहीं हुआ। ऐसे में वो सीधे नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत

अफसर मंजूनाथ पैराशूट से ट्रेनिंग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने विमान से छलांग लगा दी। लेकिन बदकिस्मती से समय पर पैराशूट ओपन नहीं हुआ और वो सीधे आसमान से जमीन पर आ गिरे। आनन फानन में उन्हें एयरफोर्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस रुला देने वाली घटना के बाद पुलिस और एयरफोर्स के अफसरों ने मौके पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानें कैसे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे विंग कमांडर रोहित दहिया की लीडरशिप में 12 जवानों की ट्रेनिंग चल रही थी। इस ट्रेनिंग में 12 जवान शामिल थे, जिन्होंने भारतीय वायुसेना के एक विमान से छलांग लगाई। 11 जवानों तो इसमें सफल रहे लेकिन एक वारंट अधिकारी जिनका नाम मंजूनाथ था ता पैराशूट खुला ही नहीं। ऐसे में वो सीधे गेहूं के खेत में जाकर गिरे।

वारंट अफसर की मौत से सेना में शोक

जैसे ही ये दर्दनाक घटना घटित हुई तो जवानों ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह घायल मंजूनाथ को आगरा के एयरफोर्स अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जान लें कि वारंट अफसर मंजूनाथ कर्नाटक के रहने वाले थे, और आगरा के एयरफोर्स बेस पर उनकी पोस्टिंग थी। अफसर की मौत से उनके साथी शोक में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ