मेरा पति मार दो, 50 हजार इनाम दूंगी; युवती का फेसबुक स्टेटस वायरल, युवक ने बताया जान को खतरा

Agra Girl Facebook Status Viral: आगरा की लड़की का फेसबुक स्टेटस वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उसका पति घबरा गया और उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पति ने अपनी जान को खतरा बताया है। वहीं पुलिस भी उसकी पत्नी की तलाश में जुट गई है।

Agra Girl Facebook Status Viral

आगरा की लड़की और वह युवक, जिसे वह मरवाना चाहती है।

Agra Girl Facebook Status Viral: आजकल लड़कियां फेमस होने के लिए कुछ भी करती हैं। ऐसा ही एक कारनामा आगरा की लड़की ने किया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने मशहूर होने के लिए यह किया या वाकई वह ऑफर दे रही है, लेकिन उसका फेसबुक स्टेट्स काफी वायरल हो रहा है। लड़की ने अपने पति को मरवाने के लिए स्टेटस लिखा है।

विज्ञापन

उसने पति को मारने वाले को 50 हजार इनाम देने की घोषणा की है। स्टेटस वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने पत्नी और उसके दोस्त से जान का खतरा बताते हुए आगरा की बाह पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवती और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Agra Girl Facebook Status Viral

आगरा की लड़की द्वारा अपने फेसबुक पर लगाए गए स्टेटस।

क्या लिखा है स्टेट्स में?

थाना बाह पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती ने अपने स्टेटस में पति को सीधी जाने से मरवाने की धमकी दी है। युवती के हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है और उसने लिखा है कि भिंड की शेरनी हूं। किसी ने मेरा आज तक क्या बिगाड़ लिया? मेरे पापा पुलिस में हैं। इसलिए मुझे किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मैं अपने पास तमंचा रखती हूं और शैलेष को फंसा दूंगी। मेरे पापा ने मेरी मर्जी के बिना इस शख्स से मेरी शादी कराई है। मैं इसके साथ नहीं रहना चाहती। जो इस शख्स को जान से मार देगा, उस मैं 50 हजार रुपये इनाम दूंगी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती मध्य प्रदेश के भिंड की रहने वाली है और युवक आगरा के बाह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रहता है। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। अब पत्नी का एक फेसबुक स्टेटस वायरल हुआ है, जिसे देखकर पति घबरा गया है। वह थाने आया और पुलिस के पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उसने पत्नी और उसके दोस्त से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ