सनकी शख्स की घिनौनी करतूत! पत्नी-3 बेटियों को नशा देकर चाकू से गला रेता, पहली बीवी-बेटी भी मारी थी

Bihar Wife Three Daughters Murder: बिहार में एक शख्स ने पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी है। वह पहली पत्नी और एक बेटी को भी मार चुका है। वारदात अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन घर आते ही उसने खौफनाक वारदात अंजाम दे दी।

Bihar Motihari Chidrens Murder

पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

Bihar Motihari Wife Three Daughters Murder: एक सनकी शख्स की करतूत आपके रौंगटे खड़े कर देगी। मामला बिहार के मोतिहारी का है। जिन बेटियों को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उन्हें शख्स ने खौफनाक मौत दी। पत्नी का भी बड़ी बेरहमी से गला रेत दिया। गला रेतने से पहले उसने चारों को नशा देकर बेहोश कर दिया था।

विज्ञापन

इससे पहले वह अपनी एक बेटी को ट्रेन से धक्का देकर मार चुका था। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बीती रात वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पहाड़पुर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी की पहचान मोहमद ईदा के रूप में हुई है। मृतकों में उसकी पत्नी आफरीन खातून, बेटी अबरुन खातून, शबरुन खातून और सहजादी खातून शामिल हैं।

विज्ञापन

पहली पत्नी को भी मार दिया था आरोपी ने

विज्ञापन

पहाड़पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबरिया गांव में 4 लोगों की हत्या के बाद दहशत का माहैल है। जिले के अरेराज अनुमंडल पुलिस अधिकारी रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वारदात आपसी झगड़े में अंजाम दी गई।

मारी गई बच्चियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच थी। आरोपी मोहमद ईदा अपराधी छवि का शख्स था। उसने अपनी पहली पत्नी की हत्या भी की थी, जिसके लिए वह जेल की सजा भी काट चुका है। सजा पूरी होने के बाद जेल से निकलते ही वह सरेया गांव छोड़ कर बाबरिया में आकर बस गया। यहां उसने जमीन खरीद कर घर बनाया और दूसरा शादी कर ली।

विज्ञापन

जमानत पर जेल से बाहर आया था हत्यारोपी

पुलिस के अनुसार, मोहमद ईदा अपनी दूसरी बीवी से हुई एक बेटी को पहले मौत के घाट उतार चुका है। उसने अपनी दूसरी पत्नी और बेटी को ट्रेन से धक्का दे दिया था। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई थी और बीवी गंभीर घायल हुई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और 6 महीने से जेल में था।

विज्ञापन

जमानत मिलने पर बाहर आया तो फिर बीवी से झगड़ा करने लगा। इसी तरह का एक झगड़ा बीती रात पति-पत्नी के बीच हुआ और इसके बाद उसने चारों को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी के पहली पत्नी से 2 बेटे भी हैं, जो उससे कोई वास्ता नहीं रखते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ