Live Updates
पापिया अधिकारी ने कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत, 42.89% वोट मिले
पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा की पापिया अधिकारी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक अरूप बिस्वास को हराया। पापिया अधिकारी को 65,323 वोट मिले, जो कुल मतों का 42.89 फीसदी रहा। अरूप बिस्वास को 62,296 वोट यानी 40.91 प्रतिशत मत मिले। जीत का अंतर महज 3,027 वोटों का रहा। तीसरे स्थान पर माकपा के पार्थ प्रतिम बिस्वास रहे, जिन्हें 14.03 प्रतिशत वोट मिले। कुल 1,52,294 वोटों की गिनती हुई। यह जीत भाजपा के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि टॉलीगंज को तृणमूल का गढ़ समझा जाता था।
पापिया अधिकारी ने जोरदार जीत की ओर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 204 सीटों के साथ ऐतिहासिक बहुमत दर्ज किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस 83 सीटों पर सिमट गई है।
राजधानी कोलकाता की अहम टॉलीगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी पापिया अधिकारी ने जोरदार जीत दर्ज की।
पापिया अधिकारी को कुल 71,170 वोट मिले, जबकि टीएमसी उम्मीदवार और मंत्री अरूप बिस्वास 67,172 वोटों पर अटक गए।
यह सीट भाजपा ने ठीक 3,998 मतों के निर्णायक अंतर से अपने नाम की, जो टीएमसी के गढ़ में बड़ी सेंध है।
राज्यभर में आए इस जनादेश ने ममता बनर्जी की सत्ता को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और बंगाल की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया।
नोट: ये अभी भी चुनावी परिणाम के रुझान ही है, चुनाव आयोग के अंतिम आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।
Tollygunge Election Result 2026 Live: 10 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में 10 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP की उम्मीदवार पापिया अधिकारी 53510 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. पापिया ने 1522 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. TMC के उम्मीदवार अरूप बिसवास 51988 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live:7 राउंड के बाद BJP आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में 7 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP की उम्मीदवार पापिया अधिकारी 23761 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. वहीं, TMC के उम्मीदवार अरूप बिसवास 34586 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. दोनों के बीच 787 वोटों का अंतर है.
Tollygunge Election Result 2026 Live: 5 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP निकली आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में 5 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP ने बढ़त हासिल कर ली है. बीजेपी की उम्मीदवार पापिया अधिकारी (23761) के साथ आगे चल रही हैं. वहीं, TMC के उम्मीदवार अरूप बिसवास 23137 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वे से 624 वोटों आगे चल रहे हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live: तीन राउंड की काउंटिंग के बाद TMC आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में तीन राउंड की काउंटिंग के बाद TMC के उम्मीदवार अरूप बिसवास 14686 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वे BJP की पापिया अधिकारी (14064) से 622 वोटों आगे चल रहे हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live: दूसरे राउंड में भी TMC आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में दूसरे राउंड की काउंटिंग में TMC के उम्मीदवार अरूप बिस्वास आगे हैं. वे BJP की पापिया अधिकारी से 460 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live: पहले राउंड की काउंटिंग में TMC आगे
टॉलीगंज विधानसभा सीट में पहले राउंड की काउंटिंग में TMC के उम्मीदवार अरूप बिस्वास आगे चल रहे हैं. वे BJP की पापिया अधिकारी से 918 वोट आगे हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में TMC आगे
शुरुआती रुझानों में TMC के उम्मीदवार अरूप बिस्वास आगे चल रहे हैं.
Tollygunge Election Result 2026 Live: पोस्टल बेलेट की गितनी जारी
टॉलीगंज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. फिलहाल पोस्टल बेलेट की काउंटिंग जारी है. जल्द ही EVM की गिनती भी शुरू हो जाएगी.
Tollygunge Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद
टॉलीगंज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पहले रुझानों के लिए हमारे साथ बने रहिए.
Tollygunge Election Result 2026 Live: शुरू हुई काउंटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.
Tollygunge Election Result 2026 Live: 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
आज 4 मई, सोमवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. कुल 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी, जबकि दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र में दोबारा मतदान होना अभी बाकी है. वोटों की गिनती सुबह लगभग 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती शुरू होगी.
Tollygunge Election Result 2026 Live Updates: कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में बसा टॉलीगंज सिर्फ एक इलाका नहीं, बल्कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का दिल है, जिसे ‘टॉलीवुड’ भी कहते हैं. यह सीट दक्षिण 24 परगना जिले में आती है और जादवपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. कभी वामपंथियों का गढ़ रहा यह क्षेत्र अब तृणमूल का किला बन चुका है. यहां के मतदाता पढ़े-लिखे और शहरी हैं, जो विकास, ट्रैफिक और जलभराव जैसे मुद्दों पर बारीक नजर रखते हैं. 29 अप्रैल को यहां वोटिंग हुई और अब 4 मई को नतीजा आएगा.
टॉलीगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
इस चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असली जंग तृणमूल और भाजपा के बीच है. तृणमूल ने मौजूदा मंत्री अरूप बिस्वास को फिर से टिकट दिया है. भाजपा ने पापिया अधिकारी को उतारा है. कांग्रेस से मानस सिन्हा रॉय, वाम मोर्चे से पार्थ प्रतिम बिस्वास और बसपा से अमल ढाली भी चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार भाजपा ने बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा था, लेकिन वह अब तृणमूल में शामिल हो गए हैं. इस बार भाजपा के सामने नए चेहरे से मुकाबला करने की चुनौती है. अरूप बिस्वास की जमीनी पकड़ को देखते हुए तृणमूल भारी पड़ रही है, लेकिन शहरी वोटरों का झुकाव किधर जाता है, यही सबसे दिलचस्प रहेगा.
पिछला विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)
2021 के चुनाव में टॉलीगंज ने एक ऐतिहासिक मुकाबला देखा. तृणमूल के अरूप बिस्वास ने भारी जीत दर्ज की. उन्हें कुल 1,01,440 वोट मिले, जो 51.4 फीसदी थे. दूसरे नंबर पर भाजपा के मशहूर गायक और फिर सांसद बाबुल सुप्रियो रहे, जिन्हें 51,360 वोट मिले. जीत का अंतर 50,080 वोटों का रहा – यानी बाबुल सुप्रियो को करीब दोगुने वोटों से हराया गया. तीसरे स्थान पर वाम मोर्चे के देबदूत घोष रहे, जिन्हें 40,597 वोट मिले. मतदान प्रतिशत सिर्फ 68.98 प्रतिशत रहा, जो पिछली बार के मुकाबले कम था. इससे पता चलता है कि शहरी मतदाताओं में थोड़ी उदासीनता बढ़ी है.
2016 के चुनाव परिणाम
2016 का चुनाव 2021 से कहीं ज्यादा करीबी मुकाबला था. तब भी अरूप बिस्वास ही विजेता बने थे, लेकिन उनकी बढ़त महज 9,896 वोटों की रही. उन्होंने सीपीआई(एम) की मधुजा सेन रॉय को हराया था. उस समय भाजपा यहां तीसरे नंबर पर थी और उसका वोट शेयर काफी कम था. यानी पांच साल में भाजपा ने टॉलीगंज में बड़ी छलांग लगाई, लेकिन फिर भी वह तृणमूल को नहीं हरा पाई. 2016 में कुल मतदान 75.34 प्रतिशत रहा था, जो इस बात का संकेत है कि तब लोग ज्यादा उत्साह से वोट देने निकले थे.
टॉलीगंज की सियासत में फिल्मी सितारों का खासा असर रहता है. यहां रजनीगंधा सहित कई फिल्म हस्तियां पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं. लेकिन इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि भाजपा के पास चर्चित चेहरे की कमी है. दूसरी तरफ, अरूप बिस्वास लगातार चौथी बार जीत की ओर बढ़ रहे हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत स्थानीय क्लबों, बाजारों और गली-मोहल्लों में उनकी पैठ है. टॉलीगंज के वोटर अब फिल्मी ग्लैमर से ज्यादा कामकाज देखना चाहते हैं. यही वजह है कि इस बार भी तृणमूल की पोजीशन मजबूत दिख रही है, लेकिन 4 मई का दिन सब साफ कर देगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
5 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines